नालंदा जिला सीनियर क्रिकेट लीग ने अर्णव किशोर का दोहरा शतक(211रन) नालंदा सीसी जीता।
नालंदा : नालंदा जिला सीनियर क्रिकेट लीग में आज का मुकाबला नालंदा क्रिकेट क्लब बनाम लिटिल स्टार क्रिकेट क्लब के बीच मैच में खेला गया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए NCC ने 35 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 383 रन बनाये। जवाब में लिटिल स्टार क्लब 24 ओवर में मात्र 106 रन बनाकर ऑल आउट होगयी। NCC ने ये मैच 275 रनो के विशाल अंतर से जीत लिया।

संक्षिप्त स्कोर :
नालंदा क्रिकेट क्लब 383/3, 35 ओवर।अर्णव किशोर 211, मुन्ना 61 तथा अंकित नाबाद 76 रन। नितीश 66/2 और देव रंजन 79/1।
लिटिल स्टार क्लब 106/10, 24 ओवर।मृणाल 20, राजगुरु 21 तथा क्षितिज 17 रन।अर्णव सिंह 14/4 तथा मनीष राज 40/4.अम्पायर : परवेज़ मुस्तफा और साबिर आलम



Post Comment