Loading Now
×

रणजी ट्राॅफी: पंजाब ने बिहार को 135 पर किया ढ़ेर,बिहार के आयुष का अर्धशतक 

पटना: चंडीगढ़ के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में पंजाब के खिलाफ खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी मैच में बिहार पहली पारी पारी में 135 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। बिहार की ओर से सर्वाधिक स्कोर आयुष लोहारिका (63 रन) ने किया।

इस मैच में पंजाब ने टॉस जीतकर बिहार को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। बिहार की बल्लेबाजी का शुरुआती क्रम टिककर नहीं खेल पाया और बिहार के शुरुआती पांच विकेट महज 43 रनों के स्कोर पर गिर गया।

उसके बाद छठवें विकेट 39 रन और सातवें विकेट 42 रनों की साझेदारी ने बिहार के स्कोर को सौ के पार पहुंचाया। बिहार की ओर से बल्लेबाजी करते हुए वैभव सूर्यवंशी 13 रन, पियूष 6 रन, बाबुल 8 रन, सकीबुल 3 रन, बिपिन सौरभ शून्य,आयुष लोहारिका 63 रन, सरमन निग्रोध 9 रन, वीर प्रताप 18 रन, हिमांशु सिंह 6 रन और सब्बीर खान एक रन बनाकर आउट हुए।

पंजाब की ओर से गेंदबाजी करते हुए सुखदीप बाजवा ने तीन विकेट, बलतेज, नमन धीर और मयंक मार्कंडेय ने 2-2 विकेट तथा गुरनूर बरार ने एक विकेट लिए। मौसम के कारण खेल एक धंटा से अधिक लेट से प्रारंभ हुआ और खेल को एक घंटा पहले खराब रौशनी के कारण रोक देना पड़ा। मैच के पहले दिन मात्र 56.2 ओवर का हीं खेल हो सका।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment