अररिया जिला क्रिकेट लीग में आदर्श के पंजे व आयुष के नाबाद अर्द्धशतक से एसीए रेड विजयी
पटना : स्थानीय अररिया कॉलेज स्टेडियम मे 34वाँ भागीरथी गंगा जिला क्रिकेट लीग ( कॉनसम ट्रॉफी ) का चौथा मैच नरपतगंज क्रिकेट क्लब और ए सी ए रेड अररिया के बीच खेला गया ।
नरपतगंज क्रिकेट क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर मे 10 विकेट खोकर सिर्फ 127 रन ही बना पाई ।नरपतगंज क्रिकेट क्लब की तरफ से खेलते हुए शशांक ने 29 रन, अरमान ने 29 और रौनक ने 25 रन का योगदान अपने टीम को दिया ।

ए सी ए रेड के तरफ से गेंदबाजी करते हुए आदर्श सिन्हा ने 5 विकेट, आयुष ने 4 विकेट और उज्ज्वल ने 1 विकेट चटकाए।
वहीं जवाबी पारी खेलने उतरी ए सी ए रेड की टीम 21.5 ओवर मे 3 विकेट के नुकसान पर अपना लक्ष्य हासिल कर लिया।ए सी ए रेड की तरफ से खेलते हुए आयुष ने नाबाद 67 रन, आदर्श ने 21 रन और पार्थ दिवांशु ने नाबाद 14 रन का योगदान दिया ।
नरपतगंज क्रिकेट क्लब की तरफ से गेंदबाजी करते हुए रौनक ने 3 विकेट चटकाए ।इस तरह से यह मैच मे ए सी ए रेड अररिया ने 7 विकेट से जीत दर्ज की।आज के मैच के मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार ए सी ए रेड अररिया के आयुष कुमार गुप्ता को दिया गया । इस मैच में अंपायर की भूमिका में अनामी शंकर तथा अश्वनी कुमार थे।
इस अवसर जिला क्रिकेट संघ के लीग कन्वेनर तनवीर अलम, उपाध्यक्ष श्री चांद आजमी, संयुक्त सचिव श्री अनामी शंकर, कोषाध्यक्ष श्री अमित सेनगुप्ता तथा वरिष्ठ सदस्य श्री सत्येंद्र नाथ शरण, विवेक प्रकाश, सरवन और ग्राउंड्स मैन राजेश आदि मौजूद थे।
कल का मैच
एम एस सी सी फारबिसगंज और एफ सी ए बी के बीच होगा ।



Post Comment