Loading Now
×

पश्चिमी चंपारण जिला क्रिकेट लीग में बेतिया क्रिकेट क्लब 7 विकेट से जीता

पश्चिमी चंपारण: जिला क्रिकेट लीग 2024-25 में आज का मैच अरुण क्रिकेट क्लब और बेतिया क्रिकेट क्लब के बीच अभिमन्यु क्रिकेट क्लब के मैदान पर खेला गया।

अरुण क्रिकेट क्लब बगहा के कप्तान विनय साहनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया बल्लेबाजी करने उतरे अरुण क्रिकेट क्लब के सलामी बल्लेबाज हसनैन और प्रियान्सु ने पारी की शुरुआत कि लेकिन हसनैन बिना खाता खोले आरिफ के शिकार बने मध्यक्रम मे बल्लेबाजी करने आए आर्यन कुमार 46 बॉल खेल के 18 रन का योगदान दिए और उनके साथ देने आए अमन कुमार भी 20 बॉल खेल के 20 रन बनाए और पूरी टीम 85 रन के स्कोर पर सिमट गई बेतिया क्रिकेट क्लब के तरफ से आरिफ ने तीन ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट लिए उनकासाथ आमोद झा चार ओवर में 14 रन 2 विकेट और मैरेज दो ओवर 13 रन 2 विकेट लेकर दिया।

जवाब में उतरी बेतिया क्रिकेट क्लब की ओर से ओपनिंग करने करने आए अमोद झा ने 22 बॉल में 25 रन बनाएं साथ में दिनेश शाह ने भी 24 बॉल खेल के 20 रन बनाए और बेतिया क्रिकेट क्लब ने इस मैच को 7 विकेट से जीता अरुण क्रिकेट क्लब के तरफ से अमन रौनियार दो विकेट लिए और अमन राज ने 5 ओवर 27 रन देकर एक विकेट लिए और आज का मैन ऑफ द मैच आरिफ को दिया गया।

कल का मैच देखना ना भूले अभिमन्यु क्रिकेट क्लब और बेतिया क्रिकेट क्लब के बीच बड़ा रामना स्थित अभिमन्यु क्रिकेट क्लब के ग्राउंड में।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment