Loading Now
×

रणजी ट्रॉफी : पंजाब को बिहार पर 127 रन की बढ़त

पटना, 14 नवंबर। रणजी ट्रॉफी के अंतर्गत मेजबान पंजाब के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में बिहार के गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया और पंजाब के बैटरों ज्यादा खुल कर खेलने का मौका नहीं दिया।

खराब रौशन के कारण दूसरे दिन की खेल समाप्ति तक पंजाब ने 75 ओवर में 8 विकेट पर 262 रन बनाये हैं और उसे पहली पारी के आधार पर 127 रन की बढ़त हासिल है। बिहार ने अपनी पहली पारी में 135 रन बनाये हैं। बिहार की ओर से साकिब हुसैन ने 3, कप्तान वीर प्रताप सिंह और हिमांशु सिंह ने दो-दो जबकि सकीबुल गनी ने 1 विकेट चटकाये हैं।

मोहाली के आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले के दूसरे दिन पंजाब ने अपनी बैटिंग शुरू की। मेहमान कप्तान वीर प्रताप सिंह ने सलामी बैटर प्रभोजत सिंह को बिना खाता खोले पवेलियन लौटा। इस समय टीम का स्कोर 10 रन था।

पंजाब के विकेट कुछ-कुछ अंतराल पर गिरते रहे पर जसकरणवीर सिंह पॉल, सनवीर सिंह और सलील अरोड़ा ने धैर्यपूर्ण पारी खेल कर पंजाब के स्कोर को 262 तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। सलामी बैटर जसकरण सिंह पॉल रिटायर हर्ट हो कर दोबारा क्रीज पर आये और अभी 47 रन बना कर नाबाद हैं। गूरनूर बरार 17रन बना कर उनका साथ दे रहे हैं। पंजाब की ओर से अनमोलप्रीत सिंह ने 30,पुखराज मनाम ने 33, सलील अरोड़ा ने 64, सनवीर सिंह ने 47 रन बनाये।

बिहार की ओर से वीर प्रताप सिंह ने 37 रन देकर 2, साकिब हुसैन ने 92 रन देकर 3, सकीबुल गनी ने 44रन देकर 1, हिमांशु सिंह ने 42 रन देकर 2 विकेट चटकाये।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment