मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट लीग में स्कूल ऑफ क्रिकेट ने विंदवासिनी फाउंडेशन को 7 विकेट से हराया
मुजफ्फरपुर : जिला क्रिकेट लीग के दूसरे चरण के पहले मैच में स्कूल ऑफ क्रिकेट ने विंदवासिनी फाउंडेशन को 7 विकेट से हराकर पूर्ण अंक हासिल की।
आज स्थानीय पुलिस लाइन मैदान पर बिंदवासिनी फाउंडेशन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में 21 ओवर में ही 6 विकेट के नुकसान पर 95 रन बनाए ज्ञात हो कि जिसमें विंदवासिनी फाउंडेशन के तरफ आहान अहमद ने 38,आदित्य गुप्ता ने 11 एवं अमन कुमार ने नाबाद 12 रन बनाए।

गेंदबाजी में स्कूल ऑफ क्रिकेट के तरफ से राकेश ने 2,महावीर ने 1,विष्णु ने 1,अजिंक्य ने 1 एवं आयुष ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
ज़बाब में खेलने उतरी स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीम ने 10 ओवर में ही 3 विकेट खोकर जीत के लिए 97 रन बना लिए।स्कूल ऑफ क्रिकेट के तरफ से बल्लेबाजी में आयुष ने नाबाद 36 रन बनाए वही महावीर ने 15 एवं राजन सोनी ने 24 रन बनाए।गेंदबाजी में बिंदवासिनी फाउंडेशन के तरफ से विश्वास ने 2 एवं अमन ने 1 विकेट लेने में सफलता हासिल की।
आज के मैन ऑफ द मैच स्कूल ऑफ क्रिकेट के आयुष को दिया गया।आज के स्कोरर आलोक कुमार एवम अभिषेक कुमार थे वहीं स्कोरर भी अभिषेक ही थे।



Post Comment