अररिया जिला क्रिकेट लीग में एमएस सीसी ने 161 रनों से जीता
अररिया : स्थानीय अररिया कॉलेज स्टेडियम मे 34वाँ भागीरथी गंगा जिला क्रिकेट लीग ( कॉनसम ट्रॉफी ) का 5 वाँ मैच एफ सी ए बी, फारबिसगंज औरएम एस सी सी फारबिसगंज के बीच खेला गया ।
एफ सी ए बी ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।एम एस सी सी ने बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर मे सभी विकेट खोकर 329 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया ।एम एस सी सी की तरफ से खेलते हुए शिवम् सिंह ने 63 रन, मनीष पोद्दार ने 57 रन और अभिषेक ने 48 रन का योगदान अपने टीम को दिया ।एफ सी ए बी के तरफ से गेंदबाजी करते हुए रौनक ने 2 विकेट, गौरव ने 1 विकेट और संजू ने 1 विकेट चटकाए।

वहीं जवाबी पारी खेलने उतरी एफ सी ए बी की टीम 32.1 ओवर मे 10 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 168 रन ही बना पाई । एफ सी ए बी की तरफ से खेलते हुए प्रियांश राज ने 33 रन, और गौरव ने 31 रन तथा रौनक ने 31 रन का योगदान दिया । एम एस सी सी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मनीष ने 3 विकेट, शाहनवाज ने 2 विकेट और नवनीत ने 2 विकेट चटकाए ।
इस तरह से यह मैच एम एस सी सी ने 161 रन से जीत दर्ज की।आज के मैच के मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार एम एस सी सी के मनीष पोद्दार को दिया गया । इस मैच में अंपायर की भूमिका में अश्वनी कुमार तथा गुलशन थे।
इस अवसर जिला क्रिकेट संघ के लीग कन्वेनर तनवीर अलम, उपाध्यक्ष श्री चांद आजमी, संयुक्त सचिव श्री अनामी शंकर, कोषाध्यक्ष श्री अमित सेनगुप्ता तथा वरिष्ठ सदस्य श्री सत्येंद्र नाथ शरण, विवेक प्रकाश, सरवन और ग्राउंड्स मैन राजेश आदि मौजूद थे।
कल का मैच अररिया डिफेंडर क्रिकेट क्लब, अररिया और हामिद क्रिकेट क्लब, जोगबनी की बीच खेला जाएगा ।



Post Comment