मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट लीग : गायत्री सीसी ने विजय सीसी को 155 रनों के विशाल अंतर से हराया।
मुजफ्फरपुर: जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग के तहत खेले गए मैच में आज गायत्री क्रिकेट क्लब ने विजय क्रिकेट क्लब को 155 रनों के विशाल अंतर से हराकर पूर्ण अंक हासिल किया।
गायत्री क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 230 रनों का विशाल योग खड़ा किया जिसमें ओपनर बल्लेबाज नवीन ने शानदार 106 रनों की शतकीय पारी खेली वहीं अमर ने 33 नवनीत ने 29 मनीष ने नाबाद 16 एवं सुमन ने 15 रन अपनी टीम के लिए बनाए।

गेंदबाजी में विजय क्रिकेट क्लब के तरफ से निशांत ने दो नीरज ने एक साकेत ने एक एवं सनी ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की। एक खिलाड़ी रन आउट हुए जवाब में खेलने उतरी विजय क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 17 ओवर में ही 75 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें विजय क्रिकेट क्लब के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए आभास ने 11 एवं नीरज ने 10 रन बनाए इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक में भी रन नहीं बना सके।
गेंदबाजी में गायत्री क्रिकेट क्लब की तरफ से अमर ने तीन रंजन ने दो मनीष ने एक नवनीत ने एक अंकित ने एक एवं शिवम ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की आज के मैन ऑफ द मैच गायत्री क्रिकेट क्लब के नवीन को दिया ।गया आज के अंपायर आलोक कुमार एवं विकास कुमार थे वहीं स्कॉलर की भूमिका में परितोष तिवारी मौजूद थे।



Post Comment