सीतामढ़ी ज़िला क्रिकेट संघ की कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न
सीतामढ़ी : आज दिनांक 18/11/24 को सीतामढ़ी ज़िला क्रिकेट संघ की कार्यकारिणी समिति की एक बैठक हेलेंस स्कूल के सभागार में एसडीसीए के अध्यक्ष श्री संजय प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई,जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया।
ग्यारहवीं अंतर विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता दिनांक 17/12/24 से जानकी स्टेडियम डुमरा के क्रिकेट मैदान में नार्दर्न सहोदया के प्रायोजन में कराने का निर्णय लिया गया क्लब एवं अंत्रविदालय तथा खिलाड़ियों का निबंधन की अंतिम तारीख़ 10/12/24 तक निर्धारित किया गया है।
विद्यालय का निबंधन शुल्क 6500 तथा क्लब निबंधन शुल्क 2500 निर्धारित है जो कि सीतामढ़ी ज़िला क्रिकेट संघ के नाम से चेक अथवा बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से जमा करना होगा,निबंधन फॉर्म के लिए संयोजक श्री विवेक जिनका मोबाइल नंबर 7463070194/9540780701 पर संपर्क कर संपर्क कर सकते हैं।

बैठक में राजीव कुमार,बैजू पटेल,डॉ अमित कुमार,मनोज कुमार सिंह,श्याम किशोर प्रसाद,पंकज कुमार सिंह,अखिलेश कुमार सिंह,कृष्ण रंजन वर्मा,विवेक मिश्रा,पंकज रमण,अध्यक्ष सहोदया राम भद्र जी,कोषाध्यक्ष संजीत कुमार झा,मीडिया प्रतिनिधि केशव आनंद,एवम् पंकज कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे ।



Post Comment