अररिया जिला क्रिकेट लीग में एफसीएए ने 36 रन से जीत दर्ज की।
अररिया : स्थानीय अररिया कॉलेज स्टेडियम मे 34वाँ भागीरथी गंगा जिला क्रिकेट लीग ( कॉनसम ट्रॉफी ) का 8 वाँ मैच एफ सी ए ए, फारबिसगंज और इंडस स्पॉटिंग क्लब बि के बीच खेला गया ।
एफ सी ए ए ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर मे 10 विकेट खोकर 157 रन ही बना पाई ।एफ सी ए ए की तरफ से खेलते हुए उत्तम ने 45 रन, आदित्य ने 26 और यशवर्धन ने 23 रन का योगदान अपने टीम को दिया ।इंडस स्पॉटिंग क्लब बि के तरफ से गेंदबाजी करते हुए अमन राज ने 3 विकेट, श्रवण ने 1 विकेट और कैफ ने 1 विकेट चटकाए।

वहीं जवाबी पारी खेलने उतरी इंडस स्पॉटिंग क्लब बि की टीम 27.4 ओवर मे 10 विकेट के नुकसान पर 121 रन ही बना पाई ।इंडस स्पॉटिंग क्लब बि की तरफ से खेलते हुए श्रवण ने 32 रन, पंकज ने 25 रन और राकेश ने 16 रन का योगदान दिया ।
एफ सी ए ए की तरफ से गेंदबाजी करते हुए उत्तम ने 5 विकेट, आर्यन राज ने 2 विकेट और संजू सिंह ने 2 विकेट चटकाए ।इस तरह से यह मैच मे एफ सी ए ए ने 36 रन से जीत दर्ज की।
आज के मैच के मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार एफ सी ए ए के उत्तम कुमार को दिया गया । इस मैच में अंपायर की भूमिका में तनवीर अलम तथा मनीष कुमार मन्नू थे।
इस अवसर बिहार क्रिकेट संघ के जिला प्रतिनिधि श्री ओमप्रकाश जयसवाल, जिला क्रिकेट संघ के लीग कन्वेनर तनवीर अलम, उपाध्यक्ष श्री चांद आजमी, कार्यकारी सचिव सुनील कुमार, संयुक्त सचिव श्री अनामी शंकर, कोषाध्यक्ष श्री अमित सेनगुप्ता तथा वरिष्ठ सदस्य श्री सत्येंद्र नाथ शरण, अशोक मिश्रा, विवेक प्रकाश, सरवन और ग्राउंड्स मैन राजेश आदि मौजूद थे।
कल का मैच
ए सी ए ब्ल्यू और आयुष 11 के बीच खेला जाएगा ।



Post Comment