Loading Now
×

सीनियर विमेंस T-20 चैलेंजर ट्रॉफी में टीम B जीता

धनबाद : सीनियर विमेंस T-20 चैलेंजर ट्रॉफी में आज का मैच टीम B और टीम C के बीच जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया |

जिसमें टीम B ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया | पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम B ने 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 168 रन बनाए | टीम B की बल्लेबाज प्रतिका रावल ने 53 गेंदो में छह: चौको और चार छक्के की मदद से 70 रन बनाये एवं तेजल ने 15 गेंद में 24 रनो का योगदान किया |टीम C की गेंदबाज आरती केदार ने चार ओवरो में 41 रन देकर चार विकेट अर्जित किये |

जवाबी पारी में टीम C ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर मात्र 135 रन ही बना पाई ।|टीम C की बल्लेबाज शरण्या गढ़वाल ने 22 गेंद में नॉट आउट 28 रन बनाये| टीम B की तरफ से गेंदबाजी करते हुए तनुश्री सरकार ने 4 ओवरो मे 24 रन देखकर 3 विकेट अर्जित किए |इस प्रकार टीम B ने 33 रनो के अन्तर से जीत अर्जित की |टीम B की प्रतीका रावल को मैन आफ द मैच का अवार्ड जेएससीए के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार के द्वारा दिया गया |

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment