पश्चिमी चंपारण जिला क्रिकेट लीग में अभिमन्यु क्रिकेट क्लब 191 रनों से जीता
पश्चिमी चंपारण: जिला क्रिकेट लीग 2024-25 मे आज का मैच अभिमन्यु क्रिकेट क्लब और सर्विस क्रिकेट क्लब के बीच बडा रमना स्थित अभिमन्यु क्रिकेट क्लब के मैदान पर खेला गया।
अभिमन्यु क्रिकेट क्लब के कप्तान विश्वजीत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया अभिमन्यु क्रिकेट क्लब की ओर से सिबलू ने 59 रन , औरंगजेब ने 52 रन और अभिषेक तिवारी ने नाबाद 45 रन बनाए जिसकी मदद से अभिमन्यु क्रिकेट क्लब 7 विकेट के नुकसान पर 285 रन के स्कोर तक पहुंची , सर्विस क्रिकेट क्लब के तरफ से रोहित कुमार ने 8 ओवर 51 रन देकर 3 विकेट और सूर्य ने 6 ओवर 37 रन देकर 2 विकेट लिए।

जवाब में उतरी सर्विस क्रिकेट क्लब के तरफ से आयुष कुमार ने 27 रन और अभिजीत ने 22 रन बनाए और पूरी टीम 94 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई और अभिमन्यु क्रिकेट क्लब ने इस मैच को 191 रन से जीता ,अभिमन्यु क्रिकेट क्लब की तरफ से मासूम ने 5 ओवर 27 रन देकर 5 विकेट लिए।
आज का मैन ऑफ द मैच मासूम रजा को दिया गया मासूम ने गेंदबाजी करते हुए 5 ओवर मे 27 रन देकर 5 विकेट लिए ।



Post Comment