Loading Now
×

अररिया जिला क्रिकेट लीग में एसीए रेड 8 विकेट से जीता

अररिया : स्थानीय अररिया कॉलेज स्टेडियम मे 34वाँ भागीरथी गंगा जिला क्रिकेट लीग ( कॉनसम ट्रॉफी ) का 20 वाँ मैच एसीए रेड और हामिद क्रिकेट क्लब जोगबनी के बीच खेला गया ।

हामिद क्रिकेट क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.4 ओवर मे अपना 10 विकेट खोकर सिर्फ 75 रन का स्कोर ही खड़ा कर पाया ।

हामिद क्रिकेट क्लब की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए काशिफ ने 23 रन का योगदान अपने टीम को दिया ।एसीए रेड के तरफ से गेंदबाजी करते हुए उज्ज्वल राज ने 4 विकेट, शहीद ने 2 विकेट और आयुष ने 1 विकेट चटकाए।

वहीं जवाबी पारी खेलने उतरी एसीए रेड की टीम 10.2 ओवर मे 2 विकेट के नुकसान पर 76 रन बना के अपना लक्ष्य हासिल कर लिया ।एसीए रेड की ओर से खेलते हुए आदर्श ने 33 रन, और आयुष ने नाबाद 18 रन का योगदान अपनी टीम को दिया ।

हामिद क्रिकेट क्लब की तरफ से गेंदबाजी करते हुए रफीक ने 1 विकेट और अर्पित ने 1 विकेट चटकाए ।इस तरह से यह मैच मे एसीए रेड ने 8 विकेट से जीत दर्ज की।

आज के मैच के मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार एसीए रेड के उज्ज्वल राज को दिया गया । आज के मैच में अंपायर की भूमिका में अनामी शंकर और जयप्रकाश गुप्ता थे।

इस अवसर जिला क्रिकेट संघ के लीग कन्वेनर तनवीर अलम, उपाध्यक्ष श्री चांद आजमी, कार्यकारी सचिव सुनील कुमार, संयुक्त सचिव श्री अनामी शंकर, कोषाध्यक्ष श्री अमित सेनगुप्ता तथा वरिष्ठ सदस्य गोपेश सिन्हा, अशोक मिश्रा, अश्वनी कुमार, मनीष कुमार मन्नू, उज्ज्वल, सरवन और ग्राउंड्स मैन राजेश आदि मौजूद थे।

कल का मैच

एसीए रेड और हामिद क्रिकेट क्लब जोगबनी के बीच खेला जाएगा ।

Post Comment