Loading Now
×

अखिलेश मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट का आगाज, सीएबी रेड विजयी

पटना, 1 दिसंबर। क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार (सीएबी) ग्राउंड पर 1 दिसंबर यानी रविवार से अखिलेश मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज हुआ। उद्घाटन मुकाबले में सीएबी रेड ने 8 विकेट से जीत हासिल की।

प्रतियोगिता का उद्घाटन इंटरनेशनल क्रिकेट कोच अधिकारी मदन मोहन प्रसाद, पटना नगर निगम के सशक्त समिति के सदस्य इंद्रदीप चंद्रवंशी और पूर्व क्रिकेटर सुमित शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। सबों का स्वागत क्रिकेट कोच मुकेश कुमार ने किया।

मैच में सीएबी रेड ने टॉस जीता और क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। सीएबी ब्लू ने पहले खेलते हुए 25 ओवर में 8 विकेट पर 171 रन बनाये। जवाब में सीएबी रेड की टीम 22 ओवर में दो विकेट पर 173 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के रमन को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर

सीएबी ब्लू : 25 ओवर में 8 विकेट पर 171 रन, नीरज 36, अनुज 27, आर्यन 14, शौर्या 2/32, रमन 2/24, हर्ष 2/9

सीएबी रेड : 22 ओवर में दो विकेट पर 173 रन, रमन नाबाद 70, फरीद 47, अनूप 1/25, महात्म 1/38

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment