अररिया जिला क्रिकेट लीग में एफसीए ए जीता
अररिया : स्थानीय अररिया कॉलेज स्टेडियम मे 34वाँ भागीरथी गंगा जिला क्रिकेट लीग ( कॉनसम ट्रॉफी ) का 22 वाँ मैच एफसीए ए, फारबिसगंज और नरपतगंज क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया ।
एफसीए ए ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर मे अपना 7 विकेट खोकर 239 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर लिया ।
एफसीए ए की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अशफाक ने 110 रन, संजू सिंह ने 33 रन और सम्राट रॉय ने 21 रन का योगदान अपने टीम को दिया ।

नरपतगंज के तरफ से गेंदबाजी करते हुए संतोष ने 4 विकेट, मिथलेश ने 2 विकेट और रौनक ने 1 विकेट चटकाए।
वहीं जवाबी पारी खेलने उतरी नरपतगंज की टीम 20.4 ओवर मे 10 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 76 रन ही बना पाई।नरपतगंज की ओर से खेलते हुए सौरव ने 27 रन और शशांक ने 13 रन का योगदान अपनी टीम को दिया ।
एफसीए ए की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आर्यन राज ने 3 विकेट, उत्तम ने 2 विकेट और संजू सिंह ने 2 विकेट चटकाए ।इस तरह से यह मैच मे एफसीए ए ने 163 रन से जीत कर अपने नाम किया ।
आज के मैच के मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार एफसीए ए फारबिसगंज के अशफाक को दिया गया ।
आज के मैच में अंपायर की भूमिका में अनामी शंकर और अमन यादव थे।
इस अवसर जिला क्रिकेट संघ के लीग कन्वेनर तनवीर अलम, उपाध्यक्ष श्री चांद आजमी, कार्यकारी सचिव सुनील कुमार, संयुक्त सचिव श्री अनामी शंकर, कोषाध्यक्ष श्री अमित सेनगुप्ता तथा वरिष्ठ सदस्य अशोक मिश्रा, अश्वनी कुमार, और ग्राउंड्स मैन राजेश आदि मौजूद थे।
कल का मैच
एमएससीसी, फारबिसगंज और एंबीशन क्रिकेट क्लब, जोकीहाट के बीच खेला जाएगा ।



Post Comment