Loading Now
×

चैलेंजर ट्रॉफी क्रिकेट में लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट विजयी

पटना, 2 दिसंबर। श्रीराम खेल मैदान पर चल रहे चैलेंजर ट्रॉफी क्रिकेट में लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट ने कौमुदकी इलेवन को 6 विकेट से हराया। पहले खेलते हुए कौमुदकी इलेवन की टीम निर्धारित 20 ओवर में 153 रन पर ऑल आउट हो गई। दिव्यांशु ने 41, रजनीश ने 24 रन बनाये। अनुभव ने 20 रन देकर 2 और आयुष ने 30 रन देकर 2 विकेट चटकाये।

लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीम 16 ओवर चार विकेट पर 154 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। आयुष ने 53 रन और हिमांशु ने 50 रन बनाये। दिव्यांशु ने 32 रन देकर 2 विकेट चटकाये। आयुष को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment