Loading Now
×

मधुबनी जिला क्रिकेट लीग में टाउन क्रिकेट क्लब रेड 41 रन से जीता :-

  • टाउन क्रिकेट क्लब रेड ने डायमंड रेड क्रिकेट क्लब को पराजित किया।

मधुबनी : जिला क्रिकेट संघ द्वारा मधुबनी जिला क्रिकेट लीग सत्र 2024 – 25 का लीग मैच टाउन क्रिकेट क्लब रेड, मधुबनी और डायमंड रेड क्रिकेट क्लब, पंडौल के बीच खेला गया।

आज का मैच में टाउन क्रिकेट क्लब रेड ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्णायकों के द्वारा 35 ओवर का मैच करवाने का निर्णय लिया गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टाउन क्रिकेट क्लब रेड ने निर्धारित 35 ओवर के मैच में 34 ओवर खेलकर अपने सभी 10 विकेट खोकर 200 रन बनाया। टाउन क्रिकेट क्लब रेड की ओर से बल्लेबाजी में प्रियंत कुमार ने 22 रन, शिवम भारद्वाज ने 5 रन, किशन महतो ने 18 रन, कोनेण सिद्दीकी ने 6 रन, विवेक ने 18 रन, उज्ज्वल राज ने 16 रन, मुकेश ने 22 रन, राजेश ने 1 रन, कुमार संघर्ष सिद्दी ने 10 रन, विकाश आनंद ने 29 रन और विश्वनाथ ने नाबाद 15 रन बनाया।

वहीं गेंदबाजी में डायमंड रेड क्रिकेट क्लब की ओर से आयुष कुमार ने 32 रन देकर 3 विकेट, मो कैफील ने 36 रन देकर 4 विकेट और रोहित कुमार सिंह ने 57 रन देकर 2 विकेट लिये।

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी और 200 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए डायमंड रेड क्रिकेट क्लब, पंडौल ने 24.4 ओवर खेल कर अपने सभी 10 विकेट खोकर 159 रन बनाया।
डायमंड रेड क्रिकेट क्लब की ओर से बल्लेबाजी मे विजय कुमार ने 45 रन, क्षितिज ने 57 रन, आयुष ने 12 रन, रोहित कुमार सिंह ने 4 रन, मो कैफील ने 14 रन, अभिषेक ने 1 रन और दीपक कुमार ने 4 रन बनाये।

गेंदबाजी में टाउन क्रिकेट क्लब रेड की ओर से कुमार संघर्ष सिद्धि ने 29 रन देकर 4 विकेट, विकाश आनंद ने 32 रन देकर 3 विकेट, उज्ज्वल राज ने 29 रन देकर 2 विकेट और विवेक ने 29 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया।

आज का मैन ऑफ द मैच विकाश आनंद को निर्णायक ब्रजेश कुमार मिश्रा और नवीन कुमार के हाथों प्रदान किया गया।
आज के मैच के निर्णायक नवीन कुमार और ब्रजेश कुमार मिश्रा थे।

कल विश्राम का दिन है। अगला मैच 5 दिसंबर को टाउन क्रिकेट क्लब, मधुबनी और श्रीराम क्रिकेट एकेडमी, मधुबनी के बीच खेला जायेगा।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment