Loading Now
×

अररिया जिला क्रिकेट लीग में इंडस बी ने 177 रनों से जीता

अररिया : स्थानीय अररिया कॉलेज स्टेडियम मे 34वाँ भागीरथी गंगा जिला क्रिकेट लीग ( कॉनसम ट्रॉफी ) का 24 वाँ मैच इंडस स्पॉटिंग क्लब बी और डीसीए येलो के बीच खेला गया ।

इंडस बी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।इंडस बी बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर मे अपना 7 विकेट खोकर 285 रन का रन स्कोर खड़ा कर लिया ।इंडस बी की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए देव झा ने 105 रन, सरवन ने 52 रन और उज्ज्वल ने 28 रन का योगदान अपने टीम को दिया ।डीसीए येलो के तरफ से गेंदबाजी करते हुए सैफ ने 3 विकेट, शानूर ने 2 विकेट और मुर्शीद ने 1 विकेट चटकाए।

वहीं जवाबी पारी खेलने उतरी डीसीए येलो की टीम 30.1 ओवर मे 10 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 108 रन ही बना पाई ।डीसीए येलो की ओर से खेलते हुए हामिद ने 45 रन और रौनक ने 21 रन, शुभम कुसुम ने 19 रन और मिथलेश ने 16 रन का योगदान अपनी टीम को दिया ।

इंडस बी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सरवन ने 4 विकेट, अमन राज ने 3 विकेट और शिवम् ने 1 विकेट चटकाए ।इस तरह से यह मैच मे इंडस बी ने 177 रन से जीत कर अपने नाम किया ।आज के मैच के मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार इंडस बी के देव झा को दिया गया । आज के मैच में अंपायर की भूमिका में अंकित सिंह और संगम थे।

इस अवसर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष श्री प्रबीर कुमार बिस्वास लीग कन्वेनर तनवीर अलम, उपाध्यक्ष श्री चांद आजमी, कार्यकारी सचिव सुनील कुमार, संयुक्त सचिव श्री अनामी शंकर, कोषाध्यक्ष श्री अमित सेनगुप्ता तथा वरिष्ठ सदस्य अशोक मिश्रा, अश्वनी कुमार, और ग्राउंड्स मैन राजेश आदि मौजूद थे।

कल का मैच

इंडस स्पॉटिंग क्लब ए और एसीए ब्ल्यू के बीच खेला जाएगा ।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment