Loading Now
×

जहानाबाद जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में NYCC 7 विकेट से जीता

जहानाबाद:  जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में आज का मैच लगान क्रिकेट क्लब और NYCC के बीच गोविन्दपुर अंजनी स्टेडियम में खेला गया।

लगान क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 38.4 ओवर में 157 रन पर सिमट गई। जिसमें अनिकेत प्रकाश ने 30 रन और प्रियांशु ने 26 रन बनाए।NYCC की ओर से कुमार अंकीत ने 8 ओवर में 40 रन देकर 4 विकेट प्राप्त किए।

जवाब में NYCC की टीम ने राजीव कुमार के धमाकेदार पारी के बदौलत 16वें ओवर में ही 3 विकेट पर 160 रन बनाकर मैच को आसानी से 7 विकेटों से जीत लिया।NYCC की ओर से राजीव कुमार ने सर्वाधिक 46 गेंदों में 69 नाबाद रन, इशांत ठाकुर ने 34 गेंद में 54 रन बनाए।

कुमार अंकीत को उनके शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ दी मैच चुना गया।जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में कल गोविंदपुर अंजनी स्टेडियम में ऑल स्टार और IICP के बीच मैच खेला जायेगा।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment