Loading Now
×

बीहट के विकास बिहार महिला बॉल बैडमिंटन टीम के प्रशिक्षक मनोनीत

बेगूसराय : जागीर टोला, वार्ड नं.-23,बीहट ( बेगूसराय ) निवासी एवं वर्तमान में राजकीय मध्य विद्यालय बीहट में संचालित किलकारी केन्द्र में बॉल बैडमिंटन के प्रशिक्षक विकास कुमार को बिहार महिला बॉल बैडमिंटन टीम का प्रशिक्षक मनोनीत किया गया है।

इस बात की जानकारी देते हुए राजकीय मध्य विद्यालय के प्रधानाचार्य रंजन कुमार ने बताया कि कोडगु ( कर्नाटक ) में 6 से 8 दिसंबर तक आयोजित 5वीं फेडरेशन कप राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में भाग लेने वाली बिहार की महिला बॉल बैडमिंटन टीम के साथ विकास कुमार प्रशिक्षक के रूप में सहभागिता करने दानापुर से प्रतियोगिता स्थल के लिए रवाना हो गये।

ज्ञातव्य हो कि इससे पूर्व भी विकास कुमार ने कई राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में बिहार टीम के प्रशिक्षक की भूमिका देश कई शहरों में बखूबी निभा चुके हैं और टीम को कई पदक जीता चुके हैं।

बीहट के विकास कुमार को बिहार महिला बॉल बैडमिंटन टीम के प्रशिक्षक बनायें जाने पर बिहार बाल भवन की निदेशक ज्योति परिहार, कार्यक्रम पदाधिकारी अनिता ठाकुर, मध्य विद्यालय बीहट एवं किलकारी कोऑर्डिनेटर अनुपमा सिंह,बॉल बैडमिंटन संघ के राज्य सचिव गौरी शंकर,तेघड़ा विधायक रामरतन सिंह, जिला बॉल बैडमिंटन संघ, बेगूसराय के अध्यक्ष विकास कुमार, विद्यालय शिक्षा समिति की सचिव रिंकू कुमारी, नगर परिषद बीहट के मुख्य पार्षद, बबिता देवी,नगर परिषद बीहट के पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह पूर्व एमएलसी भूमिपाल राय केंद्रीय विद्यालय बरौनी के खेल शिक्षक आकाशदीप कुमार,भाजपा किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, पूर्व एमएलसी भूमिपाल राय और समाजसेवी अजय कुमार सिन्टू सिंह, सहित कई गणमान्य खेलप्रेमियों ने अपनी बधाइयां और शुभकामनाएं दी हैं।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment