पश्चिमी चंपारण जिला क्रिकेट लीग में अर्जुना क्रिकेट क्लब 55 रनों से जीता
पश्चिमी चंपारण: जिला क्रिकेट लीग 2024-25 मे आज का मैच अर्जुना क्रिकेट क्लब और अभिमन्यु क्रिकेट क्लब के बीच बडा रमना स्थित अभिमन्यु क्रिकेट क्लब के मैदान पर खेला गया।
अर्जुना क्रिकेट क्लब के कप्तान आदित्य ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया अर्जुना क्रिकेट क्लब की ओर से आदित्य सिंह ने 131 रन , और फजल ने 21 रन बनाए और पूरी टिम 183 रन पर ऑल आउट हो गई , अभिमन्यु क्रिकेट क्लब के तरफ से औरंगजेब ने 8 ओवर 32 रन देकर 6 विकेट और विराट ने 8 ओवर 26 रन देकर 2 विकेट लिए।

जवाब में उतरी अभिमन्यु क्रिकेट क्लब के तरफ से विश्वजीत ने 66 रन और सिबलू ने 24 रन बनाए और पूरी टीम 128 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई और अर्जुना क्रिकेट क्लब ने इस मैच को 53 रन से जीता , अर्जुना क्रिकेट क्लब की तरफ से गयसुद्दीन ने 6.1 ओवर 27 रन देकर 5 विकेट और कुंदन ने 6 ओवर 11 रन देकर 2 विकेट लिए।
आज का मैन ऑफ द मैच आदित्य को दिया गया आदित्य ने बल्लेबाजी करते हुए 97 गेंद में 131 रन बनाए ।



Post Comment