Loading Now
×

सीनियर वीमेंस वनडे ट्रॉफी बिहार नौ विकेट से हारा

पटना, 6 दिसंबर। सीनियर वीमेंस वनडे ट्रॉफी में हरियाणा से बिहार की टीम नौ विकेट से हार गई। नईदिल्ली के एयरफोर्स कॉम्प्लेक्स ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में टॉस जीत कर बिहार ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में नौ विकेट पर 103 रन बनाये। हरियाणा ने 16.3 ओवर में 1 विकेट पर 108 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। हरियाणा के दीया यादव को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। हरियाणा को इस मैच में पूरे चार अंक मिले।

बिहार ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 103 रन बना कर हरियाणा को 104 रन का लक्ष्य दिया। हरियाणा की ओर से विशालाक्षी ने 62 गेंद में 2 चौका की मदद से 20, प्रीति ने 48 गेंद में 2 चौका की मदद से 15, अपूर्वा कुमारी ने 33 गेंद में 2 चौका की मदद से 14, हर्षिता ने 41 गेंद में 3 चौका की मदद से 26 रन बनाये।

इसके अलावा आर्या सेठ ने 0, याशिता सिंह ने 2, कप्तान प्रगति सिंह ने 9, भाव्या ने 1, रचना सिंह ने नाबाद 5, अपूर्वा ने 1 और प्रीति कुमारी ने नाबाद 1 रन की पारी खेली।

हरियाणा की ओर से शीतल राणा ने 13 रन देकर 3,सुमन गुलिया ने 20 रन देकर 2, रागिनी लाथवाल ने 24 रन देकर 1, त्रिवेणी वशिष्ठ ने 9 रन देकर 1, सोनिया मेंधिया ने 26 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

जवाब में हरियाणा की टीम 16.1 ओवर में 1 विकेट पर 108 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। रीमा सिसोदिया ने नाबाद 45, शेफाली वर्मा ने 8 और दीया यादव ने नाबाद 52 रन की पारी खेली। बिहार की ओर से एकमात्र विकेट रचना सिंह ने 17 रन खर्च कर लिये। बिहार अपना अगला मैच 8 दिसंबर को सौराष्ट्र के खिलाफ खेलेगा।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment