Loading Now
×

महापौर द्वारा लॉन्च की गई बैद्यनाथ प्रसाद फाउंडेश क्रिकेट ट्रॉफी

  • महापौर द्वारा लॉन्च की गई बैद्यनाथ प्रसाद फाउंडेश क्रिकेट ट्रॉफी
  • 10 से 29 दिसंबर तक आयोजित होगी क्रिकेट प्रतियोगिता।
  • बैद्यनाथ प्रसाद मेमोरियल इंटर स्कूल ( अंडर – 13 ) का मोईनुल हक स्टेडियम में होगा आयोजन

पटना, 7 दिसंबर। स्थानीय क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार के ग्राउंड पर आगामी 10 दिसंबर से बैद्यनाथ प्रसाद फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित होने वाले बैद्यनाथ प्रसाद मेमोरियल अंडर-13 इंटर स्कूल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण शनिवार यानी 7 दिसंबर को किया गया। मौर्यलोक परिसर स्थित पटना मेयर के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में ट्रॉफी का अनावरण पटना की महापौर श्रीमती सीता साहू ने सशक्त स्थाई समिति के सदस्यगण एवं पार्षद की मौजूदगी में किया।

टूर्नामेंट के बारे में जानकारी देते हुए स्व. बैद्यनाथ प्रसाद के पुत्र सह आयोजन अध्यक्ष शिशिर कुमार (पटना मेयर प्रतिनिधि) ने बताया कि इस प्रतियोगिता में स्कूल, एकेडमी और संस्थानों की टीमें हिस्सा लेंगी। उन्होंने कहा कि मैच नॉकआउट आधार पर खेले जायेंगे। इस टूर्नामेंट में 16 टीमों को भाग लेने की अनुमति दी जायेगी। मैच का संचालन पैनल अंपायरों के द्वारा कराया जायेगा। मैच 25-25 ओवर के खेले जायेंगे।

उन्होंने बताया कि मैच सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के संस्थापक सचिव संतोष तिवारी आयोजन सचिव होंगे जबकि क्रिकेटर सुमित शर्मा को संयोजक के रूप में काम करेंगे।

उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में स्कूल, एकेडमी और संस्थानों की टीमें हिस्सा लेंगी। उन्होंने कहा कि मैच नॉकआउट आधार पर खेले जायेंगे। इस टूर्नामेंट में सिर्फ 24 टीमों को भाग लेने की अनुमति दी जायेगी। मैच पैनल अंपायर करेंगे। उन्होंने बताया कि मैच 25-25 ओवर के खेले जायेंगे। प्रतिदिन 2-2 मैच खेले जायेंगे।

उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट के विजेता व उपविजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी के अलावा प्लेयरों को व्यक्तिगत पुरस्कार दिये जायेंगे। साथ ही प्रतिदिन मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया जायेगा। साथ ही प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, बेस्ट फील्डर समेत कई पुरस्कार दिये जायेंगे। साथ ही उदीयमान खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जायेगा। मैच में खेलने हेतू उम्र सत्यापन हेतू जन्म प्रमाण पत्र आधार कार्ड प्रत्येक मैच के दौरान खिलाड़ी को साथ लाना होगा। इस टूर्नामेंट में पुरस्कारों की बारिश होगी। विशेष जानकारी के लिए आयोजन सचिव 9386962380 पर संपर्क कर सकते हैं।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment