Loading Now
×

कूच बिहार ट्रॉफी अंडर-19 मेंस क्रिकेट : महाराष्ट्र के खिलाफ बिहार की अच्छी शुरुआत, पृथ्वी व सत्यम के अर्धशतक।

पटना, 7 दिसंबर। महाराष्ट्र के खिलाफ कूच बिहार ट्रॉफी अंडर-19 मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में बिहार की टीम पहली पारी में शुरुआती झटके से उबरते हुए पहले दिन की खेल समाप्ति तक चार विकेट पर 204 रन बना लिये हैं। बिहार की ओर से पृथ्वी राज और सत्यम कुमार ने अर्धशतकी पारी खेली।

औरंगाबाद (महाराष्ट्र) के छत्रपति शिवाजीनगर स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में पहले दिन का खेल बारिश के कारण धूल गया था। दूसरे दिन टॉस बिहार ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। बिहार की शुरुआत तो थोड़ी अच्छी हुई पर जल्द ही झटके पर झटके लगे। तीन विकेट 13 रन के अंदर गिर गए। इसके बाद इस लड़खड़ाती पारी को सत्यम और पृथ्वी ने संभाला और 74 रन की। पृथ्वी के आउट के बाद आदित्य राज ने सत्यम का साथ दिया और दोनों अभी 72 रन की साझेदारी कर विकेट पर टिके हैं। सत्यम 145 गेंद में 55 और आदित्य राज 72 गेंद में 41 रन बना कर विकेट पर टिके हैं।

बिहार की ओर से कप्तान मोहम्मद आलम ने 19, तौफिक ने 24, दीपेश गुप्ता ने 5 और पृथ्वी राज ने 52 रन की पारी खेली। महाराष्ट्र की ओर से अनीश जोशी ने 32 रन देकर 2, नीरज जोशी ने 10 रन देकर 1 और योगेश चवन ने 54 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment