Loading Now
×

मधुबनी जिला क्रिकेट लीग : यासीन स्पोर्टिंग क्लब, बिस्फी 82 रन से जीता।

मधुबनी : जिला क्रिकेट संघ द्वारा मधुबनी जिला क्रिकेट लीग सत्र 2024 – 25 का मैच मधुबनी युथ क्रिकेट क्लब, मधुबनी और यासीन स्पोर्टिंग क्लब, बिस्फी के बीच खेला गया।

आज का मैच में यासीन स्पोर्टिंग क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्णायकों के द्वारा 35 – 35 ओवर का मैच करवाने का निर्णय लिया गया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए यासीन स्पोर्टिंग क्लब ने निर्धारित 35 ओवर के मैच में 34.4 ओवर खेलकर अपने सभी 10 विकेट खोकर 235 रन बनाया। बल्लेबाजी में संस्कार ने 25 रन, नीरज झा ने 16 रन, अमित मंडल ने 50 रन, हसन राजा ने 8 रन, अल्लन ने 3 रन, सोहित मंडल ने 60 रन, विवेक झा ने 24 रन और लाडला ने नाबाद 11 रन बनाया।

वहीं गेंदबाजी में मधुबनी युथ क्रिकेट क्लब, मधुबनी की ओर से गन्नी गणेश ने 42 रन देकर 4 विकेट, शशांक ने 21 रन देकर 2 विकेट, प्रतीक ने 41 रन देकर 2 विकेट और आशुतोष ने 37 रन देकर 1 विकेट लिये।

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी और 235 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मधुबनी युथ क्रिकेट क्लब, मधुबनी ने 28.5 ओवर खेल कर अपने सभी 10 विकेट खोकर 153 रन ही बना सकी।

मधुबनी युथ क्रिकेट क्लब की ओर से बल्लेबाजी में शशांक ने 10 रन, सूरज मोहन 2 रन, पीयूष ने 5 रन, सादिक ने 31 रन, गोविंद ने 22 रन, सोनू ने 22 रन, फैज़ान ने 8 रन, गन्नी गणेश ने 22 रन और आशुतोष ने नाबाद 13 रन बनाये।

गेंदबाजी में यासीन स्पोर्टिंग क्लब की ओर से संस्कार ने 58 रन देकर 4 विकेट, धर्मेंद्र ने 27 रन देकर 2 विकेट, मोफिल ने 27 रन देकर 2 विकेट और लाडला ने 13 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया।

आज का मैन ऑफ द मैच संस्कार को निर्णायक अनिल कुमार के हाथों प्रदान किया गया।

आज के मैच के निर्णायक प्रफुल कर्ण और अनिल कुमार थे।

रविवार को हेमचंद्र स्पोर्टिंग क्लब, कोठिया और नन्हे क्रिकेट एकेडमी, मधुबनी के बीच मैच खेला जायेगा।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment