Loading Now
×

रेखा राय पटना जूनियर फुटबॉल लीग में ऊर्जा टर्फ एफसी विजयी

पटना, 7 दिसंबर। पटना फुटबॉल संघ के तत्वावधान में खेले जा रही रेखा राय मेमोरियल पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग के अंतर्गत शविनवार यानी 7 दिसंबर को खेले गए मुकाबले में ऊर्जा टर्फ एफसी संत माइकल स्कूल एफसी को 1-0 से हराया।

स्थानीय संजय गांधी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दोनों टीमों के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। पहले हाफ में मुकाबला 0-0 पर था।

नींबू-पानी के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी नई रणनीति के साथ मैदान पर उतरे और इसका फायदा 40वें मिनट में ऊर्जा टर्फ एफसी के खिलाड़ियों ने उठा लिया। अरमान ओझा ने गोल कर ऊर्जा टर्फ एफसी के खिलाड़ियों को ऊर्जवान कर दिया। इसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने गोल करने का प्रयास किया पर सफलता हाथ नहीं लगी और अंतत: ऊर्जा टर्फ एफसी ने यह मैच 1-0 से जीत लिया। अरमान ओझा को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार पूर्व खिलाड़ी राजकिशोर शुक्ला ने प्रदान किया।

मैच के रेफरी मोहन कुमार, किशन कुमार, शुभम कुमार शर्मा और अभय कुमार थे।

मैच शुरू होने से पहले बिहार के जाने-माने पूर्व फुटबॉलर मोहम्मद शफी की आत्मा की शांति के लिए खिलाड़ी समेत मैदान में मौजूद सबों ने दो मिनट का मौन रखा। मोहम्मद शफी का निधन शनिवार यानी 7 दिसंबर को ही हुआ है। उनके निधन पर पटना फुटबॉल संघ के अध्यक्ष राम ईश्वर प्रसाद, सचिव मनोज कुमार और पटना के पूर्व महापौर श्याम बाबू राय ने शोक व्यक्त किया है।

8 दिसंबर का मैच
लोयोला एसएफसी बनाम स्टडी एंड स्पोट्र्स एफसी
नेशनल एससी बीकेपी बनाम राम लखन वाईएफए

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

कूच बिहार ट्रॉफी अंडर-19 मेंस क्रिकेट : महाराष्ट्र के खिलाफ बिहार की अच्छी शुरुआत, पृथ्वी व सत्यम के अर्धशतक।

Next post

विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 क्रिकेट : त्रिपुरा के खिलाफ बिहार के यश और ओंकार का पचासा।

Post Comment