भोजपुर जिला क्रिकेट लीग के जूनियर डिवीजन में बिहिया क्रिकेट अकैडमी ग्रीन ने आरा क्रिकेट अकादमी ए को हराया
भोजपुर : जिला क्रिकेट लीग का शानदार आगाज आज वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में हुआ |भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत खेली जाने वाली जिला क्रिकेट लीग के जूनियर डिवीजन में आज आरा क्रिकेट अकादमी ए बनाम बिहिया क्रिकेट अकैडमी ग्रीन के बीच मैच प्रातः 10:00 बजे वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में शुरू हुआ |
टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरा क्रिकेट अकादमी ए की टीम ने अपने सभी विकेट खोकर मात्र 126 रन बनाए | अंकित यादव ने शानदार 64 रन, धीरज ने 14 रन और श्रेय ने 14 रनों का योगदान किया| बिहिया क्रिकेट अकैडमी ग्रीन की तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए रौनक ने 6 ओवर में 22 रन देकर 6 विकेट हासिल किया| फरहान अली को दो विकेट एवं अर्जुन को एक विकेट मिला |

126 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहिया क्रिकेट अकैडमी ग्रीन की टीम ने मात्र चार विकेट खोकर जीत के लक्ष्य को हासिल कर लिया |बिहिया की तरफ से अर्जुन ने शानदार नाबाद 62 रन, राज चौधरी ने 11 रन और अंकित ने 12 रनों का योगदान किया |आरा क्रिकेट अकादमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए प्रिंस एवं आकाश को दो-दो विकेट मिला |इस प्रकार बिहिया क्रिकेट अकैडमी ग्रीन ने यह मैच चार विकेट से जीत लिया |
आज के मैच में निर्णायक की भूमिका में जिला पैनल के सूरज श्रीवास्तव एवं कुंदन राज सिंह थे, स्कोरिंग अमृतोष ने की | मैच के प्रारंभ में जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष विवेक कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया |मैच के दौरान सीएबी के सचिव कुमार विजय की विशेष भूमिका रही
|मैच के दौरान जिला क्रिकेट संघ के सचिव ,कोषाध्यक्ष, कन्वेनर आकाश कुमार, वरुण राज ,सीनियर स्कोरर रत्नेश नंदन, बिहार पैनल के अंपायर संजीव तिवारी ,जितेंद्र यादव मनोज कुमार सिंह उपस्थित थे | कल का मैच जूनियर डिवीजन में हाईटेक क्रिकेट क्लब बनाम उमेश क्रिकेट क्लब ग्रीन के बीच प्रातः 9:00 बजे वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में होगा | इसकी जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनीत कुमार राय (ज्ञानू )ने दी |



Post Comment