पश्चिमी चंपारण जिला क्रिकेट लीग में सर्विस क्रिकेट क्लब विजयी
पश्चिमी चंपारण: जिला क्रिकेट लीग 2024-25 मे आज का मैच सर्विस क्रिकेट क्लब और बेतिया क्रिकेट क्लब के बीच बडा रमना स्थित अभिमन्यु क्रिकेट क्लब के मैदान पर खेला गया।

बेतिया क्रिकेट क्लब के कप्तान आमोद झा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया बेतिया क्रिकेट क्लब की ओर से आरिफ ने 44 रन , और पियुस ने 17 रन बनाए और पूरी टिम 129 रन पर ऑल आउट होगई , सर्विस क्रिकेट क्लब के तरफ से अमन ने 7 ओवर 29 रन देकर 4 विकेट और पवन ने 5 ओवर 12 रन देकर 3 विकेट लिए।जवाब में उतरी सर्विस क्रिकेट क्लब के तरफ से विक्की ने 50 रन और जिवन ने 39 रन बनाए और यह मैच 8 विकेट जित लिया।



Post Comment