Loading Now
×

सिमरिक देवी खेल सम्मान सह पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित हुईं खेल हस्तियां

पटना, 8 दिसंबर। श्रीराम खेल मैदान, सुल्तानपुर मठ (दानापुर) के ग्राउंड पर रविवार यानी 8 दिसंबर, 2024 को आयोजित भव्य सिमरिक देवी खेल सम्मान सह पुरस्कार वितरण समारोह में बिहार का नाम रौशन करने वाले खिलाड़ी, प्रशिक्षक, प्रेस प्रतिनिधि, समाजसेवी समेत अन्य को सम्मानित किया गया।

सबों को पटना की उप मेयर रेशमी चंद्रवंशी, बिहार प्लेयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी, महिला विकास मंच की राष्ट्रीय संयोजिका वीणा माधवी, राजद नेता राजकिशोर ठाकुर, पूर्व क्रिकेटर सौरभ चक्रवर्ती, समाजसेवी नीरज कुमार ने पुरस्कृत व सम्मानित किया। सभी अतिथियों को सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के महासचिव नवीन कुमार ने शॉल, बुके और स्मृति चिह्न समर्पित कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन उद्घोषक अजय अम्बष्ठ ने किया। कार्यक्रम सरदार पटेल फाउंडेशन के संस्थापक सचिव संतोष तिवारी की देखेरख में संपन्न हुआ।

इस मौके पर बिहार प्लेयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी ने इस कार्यक्रम के आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि इस सम्मान और पुरस्कार से सम्मानित व पुरस्कृत होने वाले गणमान्य व्यक्तियों को आगे बढ़ने के लिए ऊर्जा मिलेगी और आगे वे सभी बिहार का नाम और ऊचाईयों पर पहुंचायेंगे।

सम्मानित होने वाले दिग्गजों में खेल प्रोमोटर रौनित नारायण, सौरभ चक्रवर्ती, विजय शर्मा, सुमित शर्मा, मोहित श्रीवास्तव, रिमझिम सिंह, अतुल कुमार, चंदन कुमार, राज कुमार सिंह शामिल हैं। इसके अलावा खेल संघ प्रतिनिधि, प्रशिक्षकों व अन्य ममें कार्तिक कुमार मेहता, निखिल कुमार सिंह, रंजन कुमार गुप्ता, आनंद सिंह, अजीत सिंह, रोहित कुमार, श्रीमोद पाठक, धर्मवीर कुमार, अजय अम्बष्ठ, नीरज कुमार, अंकज कुमार, राजीव रंजन, राजू प्रसाद चंद्रवंशी, शिवशंकर प्रसाद शामिल हैं।

इसके अलावा विभिन्न विश्विवद्यालयों के प्रतिनधियों रविशंकर, फैजान अहमद, मोहन सिंह, विकास बासु, राजेश कुमार द्विवेदी, जूडे साउथवेल के अलावा फीजियो गोविंद कुमार, श्वेता गुप्ता, बब्लू कुमार, नीरज कुमार, परि यादव, रुही कुमारी, पिच क्यूरेटर मंटू कुमार, शुभम कुमार, सलोनी प्रिया, सजीदा खान को सम्मानित किया गया।

बिहार का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों की कैटेगरी में सुगंधा कुमारी, प्रीति कुमारी, पूजा कुमारी, निमिषा राजपूत, पूजा सिंह, किरण कुमारी, अंशु कुमारी, माही गुप्ता, अन्नू कुमारी, सोनू कुमार, ममता कुमारी, अगस्त्या, पुस्कर सिंह, दीपक कुमार को सम्मानित किया।

इस सम्मान समारोह में अपनी लेखनी से खेल को आगे बढ़ाने वाले खेल पत्रकार आलोक सिंह, विकास पांडेय, धर्मनाथ, राहुल सिंह, पुस्कर, आलोक नवीन और आशीष कुमार को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

उदीयमान खिलाड़ी कैटेगरी में ओम प्रकाश, दीपक कुमार, पुष्कर सिंह और विशाल कुमार को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पिछले दिनों आयोजित सिमरिक देवी क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment