Loading Now
×

बैद्यनाथ प्रसाद मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज आज

पटना, 9 दिसंबर। स्थानीय क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार के ग्राउंड पर आगामी 10 दिसंबर से बैद्यनाथ प्रसाद फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित होने वाले बैद्यनाथ प्रसाद मेमोरियल अंडर-13 इंटर स्कूल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उद्घाटन मुकाबला एसके पुरी पार्क बनाम बसावन पार्क सीए के बीच खेला जायेगा।

https://amzn.to/3Vz6cBB

 

टूर्नामेंट के बारे में जानकारी देते हुए स्व. बैद्यनाथ प्रसाद के पुत्र सह आयोजन अध्यक्ष शिशिर कुमार (पटना मेयर प्रतिनिधि) ने बताया कि उद्घाटन समारोह के अवसर पर पटना की मेयर श्रीमती सीता साहू, बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी, पटना की उप मेयर रेशमी चंद्रवंशी, बिहार क्रिकेट संघ के सचिव जिआउल आफरीन समेत पटना नगर निगम के सशक्त समिति के सदस्य समेत कई वार्ड पार्षदों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

इस प्रतियोगिता में स्कूल, एकेडमी और संस्थानों की टीमें हिस्सा लेंगी। उन्होंने कहा कि मैच नॉकआउट आधार पर खेले जायेंगे। इस टूर्नामेंट में 16 टीमों को भाग लेने की अनुमति दी जायेगी। मैच का संचालन पैनल अंपायरों के द्वारा कराया जायेगा। मैच 25-25 ओवर के खेले जायेंगे। प्रतिदिन 2-2 मैच खेले जायेंगे।
उन्होंने बताया कि मैच सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के संस्थापक सचिव संतोष तिवारी आयोजन सचिव होंगे जबकि क्रिकेटर सुमित शर्मा को संयोजक के रूप में काम करेंगे।

उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट के विजेता व उपविजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी के अलावा प्लेयरों को व्यक्तिगत पुरस्कार दिये जायेंगे। साथ ही प्रतिदिन मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया जायेगा। साथ ही प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, बेस्ट फील्डर समेत कई पुरस्कार दिये जायेंगे। साथ ही उदीयमान खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जायेगा। मैच में खेलने हेतू उम्र सत्यापन हेतू जन्म प्रमाण पत्र आधार कार्ड प्रत्येक मैच के दौरान खिलाड़ी को साथ लाना होगा। इस टूर्नामेंट में पुरस्कारों की बारिश होगी।

सेवा में,
श्रीमान् संपादक/ब्यूरो प्रमुख/खेल संपादक/मुख्य संवाददाता/खेल संवाददाता
दैनिक समाचार पत्र, न्यूज़ चैनल एवं डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म, पटना

विषय – आमंत्रण
अपार के साथ सूचित करना है कि स्थानीय क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार के ग्राउंड पर आगामी 10 दिसंबर यानी मंगलवार से बैद्यनाथ प्रसाद फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित होने वाले बैद्यनाथ प्रसाद मेमोरियल अंडर-13 इंटर स्कूल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज होगा। उद्घाटन समारोह सुबह 11.30 बजे होगा।
अत: आपसे अनुरोध है कि इस अवसर पर आप अपने प्रतिनिधि व छायाकार को भेज कर इसे प्रकाशित व प्रचारित करने की कृपा करें।

समय – 11.30
स्थान- क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार (मोईनुल हक स्टेडियम)
दिनांक – 10 दिसंबर 2024

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment