Loading Now
×

बिहार बेसबॉल टीम के गठन के लिए सेलेक्शन ट्रायल 14 दिसंबर से।

पटना, 9 दिसंबर। पंजाब के संगरुर में आगामी 26 से 30 दिसंबर 2024 तक आयोजित होने वाली 37वीं सीनियर नेशनल महिला व पुरुष बेसबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने वाली बिहार टीम के गठन के लिए सेलेक्शन ट्रायल आगामी 14 व 15 दिसंबर को सोनपुर (सारण) के रमना मैदान पर किया जायेगा। यह जानकारी बेसबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष दिलजीत खन्ना ने दी।

संघ के महासचिव मधु शर्मा ने बताया कि इस सेलेक्शन ट्रायल के बाद प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होगा। प्रशिक्षण शिविर के बाद फाइनल टीम की घोषणा की जायेगी। सेलेक्शन ट्रायल के चयनकर्ता विपिन कुमार, विजय कुमार और आदित्य कुमार होंगे जबकि कैंप अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रुपक कुमार व पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी राजेश कुमार चिंटू की देखरेख में आयोजित होगी।

उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, दो फोटो और अपने जिला के लेटर हेड पर अनुमोदित पत्र को लेकर आना होगा। चयन के संयोजक उदय कुमार होंगे।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment