भोजपुर जिला क्रिकेट लीग में अवेंजर क्रिकेट क्लब ब्लू 112 रनों से विजयी
भोजपुर : जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत खेली जाने वाली जिला क्रिकेट लीग के जूनियर डिवीजन में आज अवेंजर क्रिकेट ब्लू बनाम क्रिकेट अकादमी ब्लू के बीच मैच 9:00 बजे वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में शुरू हुआ |
टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए अवेंजर क्रिकेट क्लब ब्लू ने 30 ओवर में 9 विकेट खोकर 268 रन बनाए |अनीश कुमार ने सर्वाधिक 56 रन, गीरधर गोपाल ने 44 रन , नवीन ने 26 रन रोहित ने 25 रन,शशंकार 18 रन,सक्षम ने 17 रनों का योगदान किया |अतिरिक्त रनों की संख्या 52 रही| आरा क्रिकेट क्लब की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अभिषेक ने तीन विकेट, अमन और मो वारिस ने दो-दो विकेट लिया| |

268 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरा क्रिकेट क्लब ब्लू की पूरी टीम 25 ओवर में मात्र 156 रन बनाकर आउट हो गई| आरा क्रिकेट क्लब ब्लू की तरफ से ने सर्वाधिक मो वारिस 30 रन, समिति ने 23 रन आशुतोष ने 11 रनों का योगदान किया |इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई अंकों में नहीं प्रवेश कर सका| अवेंजर क्रिकेट क्लब ब्लू की ओर से करते हुए विकास ने सर्वाधिक 5 विकेट अपने नाम किया।
वहीं निहाल कौशल और शशंकार ने दो दो विकेट प्राप्त किया।इस प्रकार अवेंजर क्रिकेट क्लब ब्लू ने यह मैच 112 रनों से जीत लिया| आज के मैच में निर्णायक की भूमिका में रितिक कुमार एवं कुमार थे, स्कोरिंग सन्नी कुमार की| मैच के दौरान जिला क्रिकेट संघ के सचिव, सीनियर खिलाड़ी अभिषेक रंजन, वरुण राज, कुमार विजय, कन्वेयर आकाश कुमार उपस्थित थे |
कल का मैच तेघड़ा क्रिकेट क्लब बनाम उमेश क्रिकेट क्लब रेड के बीच प्रातः 9:00 बजे वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में होगा |इसकी जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनीत कुमार राय (ज्ञानू) ने दी |



Post Comment