Loading Now
×

अररिया जिला क्रिकेट लीग में एफसीए ए 107 रनों से जीता

अररिया : स्थानीय अररिया कॉलेज स्टेडियम मे 34वाँ भागीरथी गंगा जिला क्रिकेट लीग ( कॉनसम ट्रॉफी ) का 30 वाँ मैच एफसीए ए फारबिसगंज और हामिद क्रिकेट क्लब, जोगबनी के बीच खेला गया ।

एफसीए ए ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।एफसीए ए बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर मे 7 विकेट खोकर सिर्फ 228 रन का स्कोर खड़ा किया।एफसीए ए की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए सम्राट रॉय ने 63 रन यशवर्धन ने 41 रन और संजू सिंह ने 33 रन का योगदान अपने टीम को दिया ।

हामिद क्रिकेट क्लब के तरफ से गेंदबाजी करते हुए अमन रफीक ने 2 विकेट, अमन ने 1 विकेट और अर्पित ने 1 विकेट चटकाए। वहीं जवाबी पारी खेलने उतरी हामिद क्रिकेट क्लब की टीम 19.1 ओवर मे 10 विकेट के नुकसान पर 121 रन ही बना पाई ।

हामिद क्रिकेट क्लब की ओर से खेलते हुए अमन ने 29 रन, अर्पित ने 26 रन और नसीम ने नाबाद 18 रन का योगदान अपनी टीम को दिया । एफसीए ए की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आर्यन ने 2 विकेट, संजू ने 2 विकेट और सम्राट ने 2 विकेट चटकाए ।

इस तरह से यह मैच मे एफसीए ए ने 107 रन से जीत कर अपने नाम किया ।आज के मैच के मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार इंडस एफसीए ए के सम्राट रॉय को दिया गया । आज के मैच में अंपायर की भूमिका में अश्वनी कुमार और अनामी शंकर थे।

इस अवसर जिला क्रिकेट संघ के लीग कन्वेनर तनवीर अलम, उपाध्यक्ष श्री चांद आजमी, कार्यकारी सचिव सुनील कुमार, संयुक्त सचिव श्री अनामी शंकर, कोषाध्यक्ष श्री अमित सेनगुप्ता तथा वरिष्ठ सदस्य अशोक मिश्रा, अश्वनी कुमार, और ग्राउंड्स मैन राजेश आदि मौजूद थे।

कल का मैच

इंडस स्पॉटिंग क्लब ए और एमएससीसी फारबिसगंज के बीच खेला जाएगा ।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment