Loading Now
×

सारण जिला सिनियर क्रिकेट लीग में दहियावां क्रिकेट एकेडमी 6 विकेट से जीता

छपरा : राजेन्द्र स्टेडियम छपरा में खेल जा रहे सारण जिला सिनियर क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में आज दहियावां क्रिकेट एकेडमी ब्लू बनाम त्रिशूल क्रिकेट एकेडमी परसा के बीच खेला गया।

जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कूल त्रिशूल क्रिकेट एकेडमी परसा 20.5 ओवर में सभी विकेट खोकर महज़ 88 रनों पर सिमट गईं जिसमें मिठू 16 निशांत 10 मणि 12 नीरज 10 सोहित 10 रन बनाए गेंदबाजी करते हुए दहियावां क्रिकेट एकेडमी के तरफ से अमन 4 मनीष 2 विशाल 2 सुजल 1 अबरार 1 विकेट लिए।

जवाब में खेलने उतरी दहियावां क्रिकेट एकेडमी 13.3 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया जिसमें विश्वजीत 22 अबरार 18 मनीष 17 विकाश 13 रन बनाए गेंदबाजी करते हुए त्रिशूल क्रिकेट एकेडमी परसा के तरफ से रौनक शिवांश अजय मंटू एक एक विकेट लिए यह मैच दहियावां क्रिकेट एकेडमी ने त्रिशूल क्रिकेट एकेडमी परसा को 6 विकेट से हराया।

कल का मैच त्रिपाठी क्रिकेट अकादमी बनाम दहियावां क्रिकेट एकेडमी रेड के बीच सुबह 9 बजे से होगा इस अवसर पर सारण जिला क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष संजय कुमार सिंह पूर्व उपाध्यक्ष बिहार विभूति नारायण शर्मा पॉल इस्माईल राजन प्रसाद यादव कैशर अनवर रवि राय खालिद राजू सागर कुमार विशाल राय कुन्दन शर्मा अंपायर राहुल यादव गुड्डू यादव ऑनलाइन स्कोरिंग हनी सिंह थे इसकी जानकारी सारण जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव चन्दन शर्मा ने दी।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment