Loading Now
×

रेखा राय मेमोरियल पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में काका इलेवन जीता

पटना, 11 दिसंबर। रेखा राय मेमोरियल पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में 11 दिसंबर यानी बुधवार को खेले गए मैच में काका इलेवन ने संत माइकल स्कूल एफसी को 2-0 से हराया। दूसरा मैच स्टडी एंड स्पोटर्स एफसी बनाम संभावना एफसी के बीच खेला गया जो 0-0 की बराबरी पर छूटा।

स्थानीय संजय गांधी स्टेडियम में खेली जा रही इस लीग के पहले मैच में काका इलेवन ने जीत हासिल की। इस मैच में एक गोल पहले हाफ और दूसरा गोल दूसरे हाफ में। विक्की राज ने खेल के चौथे मिनट में गोल कर काका इलेवन को 1-0 की बढ़त दिला दी। खेल के आखिरी मिनट में मनीष कुमार (68वें मिनट) में गोल कर काका इलेवन को 2-0 की जीत दिला दी। संत माइकल स्कूल एफसी के खिलाड़ियों ने गोल करने के कई प्रयास किये पर असफल रहे। काका इलेवन के रोहित कुमार प्रथम को पीला कार्ड दिखाया गया। विजेता टीम के विक्की राज को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार सुशील कुमार ने प्रदान किया।

दूसरा मैच स्टडी एंड स्पोट्र्स एफसी और संभावना एफसी के बीच खेला गया जो 0-0 की बराबरी पर समाप्त हुआ। स्टडी एंड स्पोट्र्स एफसी के रवि कुमार और संभावना एफसी के राजू कुमार को पीला कार्ड दिखाया गया। संभावना एफसी के विकास कुमार को मुकेश कुमार ने प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया। मैच के रेफरी किशन कुमार,सुनील कुमार,राहुल कुमार और मोहन कुमार थे।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment