शिवहर जिला क्रिकेट लीग: राइजिंग स्टार ने सोनौल सुल्तान सीसी को 6 विकेट से हराकर क्वार्टर फाइनल में
- राइजिंग स्टार ने सोनौल सुल्तान क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
- राइजिंग स्टार के ऑलराउंडर अतुल्य प्रियंकर बने मैन ऑफ द मैच(बल्लेबाजी- 70 रन, गेंदबाजी- 2 विकेट)
शिवहर: जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित आशुतोष नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2024-25 सिनियर डिविजन के 11वें मुकाबले में आज टॉस जीतकर सोनौल क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया ।
टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 9 विकेट पर 182 रनों का अच्छा स्कोर खङा किया। टीम की तरफ से तेज प्रताप ने शानदार 57 रनों की अर्द्धशतकीय पारी खेली। इनके अलावा टीम के लिए पारस ने 47 रन और दिशांत ने 35 रनों की पारी खेली । राइजिंग स्टार की ओर से राधेश्याम , अतुल्य और आदित्य ने 2 – 2 विकेट लिया, जबकि कमलेश, रवि और संजय को 1-1 विकेट मिला ।

जीत के लिए 183 रनों के लक्ष्य पीछा करते हुए राइजिंग स्टार की शुरुआत खराब रही जब शानदार फार्म में चल रहे आकाश और शिवम दोनों ओपनर बल्लेबाज 24 रनों पर पवेलियन वापस चले गये। इसके बाद सुभम भी 22 रनों के निजी योग पर आउट हो गये। लेकिन चौथे विकेट के लिए अतुल्य प्रियंकर(49 गेंदों पर 70 रन) और संजय भास्कर ( 30 गेंदों पर 50 रन) के बीच हुई 103 रनों की शतकीय साझेदारी की बदौलत राइजिंग स्टार ने सोनौल सुल्तान क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से हराकर लगातार तीसरा मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया । सोनौल सुल्तान की तरफ से तरफ से विक्की को 2 विकेट, दिशांत और कुंदन को 1-1 विकेट मिला ।
बेहतरीन बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने वाले राइजिंग स्टार के ऑलराउंडर अतुल्य प्रियंकर (70 रन, 2 विकेट ) को आज के मैच का मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया ।
कल जिला क्रिकेट लीग का 12वां मैच नेशनल क्रिकेट क्लब और सोनौल सुल्तान सी सी के बीच में खेला जाएगा ।आज के मैच में अंपायरिंग संजय श्रीवास्तव और जहांगीर अशरफ़ द्वारा की गयी, जबकि स्कोरिंग पुष्प शेखर द्वारा किया गया ।



Post Comment