भोजपुर जिला क्रिकेट लीग में बिहिया क्रिकेट अकैडमी ग्रीन 5 विकेट से विजयी
भोजपुर: जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत खेली जाने वाली जिला क्रिकेट लीग के जूनियर डिवीजन में आज बिहिया क्रिकेट अकैडमी ग्रीन बनाम न्यू कर्मन टोला क्रिकेट क्लब के बीच मैच प्राप्तः 9:00 वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में शुरू हुआ|
टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यू कर्मन टोला की टीम ने 28.4 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाए |न्यू कर्मन टोला की तरफ से अर्श गुंज ने 44 रन, विक्की ने 11 रन और राजवीर ने 10 रनों का योगदान किया |जिया ने 11 रन बनाए |बिहिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए रौनक ने सर्वाधिक तीन विकेट, अंकित तथा साकिब को दो-दो विकेट मिला |फरहान और शिवम को एक-एक विकेट मिला|

126 रनों के मामूली लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहिया क्रिकेट क्लब की टीम ने मात्र पांच विकेट खोकर जीत के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया |साकिब ने सर्वाधिक 44 रन, रितिक ने 22 रन तथा अर्जुन ने 24 रनों का योगदान किया |न्यू कर्मन टोला की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अर्श गुंज ने दो विकेट लिया|इस प्रकार बिहिया क्रिकेट अकैडमी ग्रीन ने यह मैच 5 विकेट से जीत लिया|
आज के मैच के निर्णायक अनिमेष तथा तेजस थे, स्कोरिंग अमृतोष ने की |मैच के दौरान जिला क्रिकेट संघ के सचिव, संयोजक आकाश कुमार, व्यवस्थापक कुमार विजय, सीनियर खिलाड़ी राकेश सिंह, सुबोध कुमार, वरुण राज ,जितेंद्र यादव , कनिष्क हर्षवर्धन उपस्थित थे |
शनिवार एवं रविवार को कोई मैच नहीं खेला जाएगा |लीग का अगला मैच सोमवार को होगा| इसकी जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनीत कुमार राय (ज्ञानू) ने दी |



Post Comment