शिवहर जिला क्रिकेट लीग के रोमांचक मैच में नटराज क्रिकेट क्लब ने रॉयल क्रिकेट क्लब को 1 विकेट से हराया।
- अंतिम जोङी के रुप में नितेश और हर्ष मिश्रा ने बनाए अविजित 40 रन ।
शिवहर: जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित आशुतोष नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2024-25 सिनियर डिविजन के 14वें मुकाबले में आज सुबह टॉस जीतकर रॉयल टाइगर क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया ।
टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 9 विकेट पर 137 रनों का स्कोर खङा किया। टीम की तरफ से आर्यन ने 41 रनों की अच्छी पारी खेली। नटराज क्रिकेट क्लब के साहिल और हर्ष मिश्रा को 2-2 विकेट मिला, जबकि राहुल, कुणाल, सोनू और प्रियांशु ने 1-1 विकेट लिया।

जीत के लिए 138 रनों के लक्ष्य पीछा करते हुए नटराज क्रिकेट क्लब क्रिकेट क्लब की बल्लेबाजी बहुत खराब रही। रॉयल टाइगर की शानदार गेंदबाजी से एक समय नटराज के 9 विकेट 19वें ओवर में हीं 99 के स्कोर पर गिर गये थे । लेकिन अंतिम विकेट के लिए पुछल्ले बल्लेबाजों नितेश(27 रन) और हर्ष(10 रन) के बीच हुई धैर्यपूर्ण अविजित 40 रनों की साझेदारी की बदौलत नटराज ने आज का यह मैच एक विकेट से जीत कर प्वाइंट टेबल में 2 अंक हासिल किया ।
अंतिम विकेट के लिए धैर्य पूर्ण शानदार बल्लेबाजी करने वाले बल्लेबाज नितेश को आज के मैच का मैन ऑफ द मैच चुना गया । यह पुरस्कार जिला क्रिकेट संघ के पूर्व क्रिकेटर सह जिला पैनल के अंपायर संजय श्रीवास्तव द्वारा दिया गया ।
कल जिला क्रिकेट लीग का 15वां मैच रॉयल टाइगर क्रिकेट क्लब और पिपराही क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा ।आज के मैच में अंपायरिंग संजय श्रीवास्तव और मो जहांगीर द्वारा किया गया, जबकि स्कोरिंग पुष्प शेखर द्वारा किया गया ।



Post Comment