अररिया जिला क्रिकेट लीग में इंडस स्पॉटिंग क्लब बी 117 रनों से जीता
अररिया : स्थानीय अररिया कॉलेज स्टेडियम मे 34वाँ भागीरथी गंगा जिला क्रिकेट लीग ( कॉनसम ट्रॉफी ) का 34 वाँ मैच इंडस स्पॉटिंग क्लब बि और हामिद क्रिकेट क्लब जोगबनी के बीच खेला गया ।
इंडस बि ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।इंडस बि बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर मे 10 विकेट खोकर 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।इंडस बि की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अमन राज ने 116 रन कैफ ने 31 रन और सरवन ने 26 रन का योगदान अपने टीम को दिया ।

हामिद के तरफ से गेंदबाजी करते हुए आशिफ ने 3 विकेट, अर्पित ने 3 विकेट और नसीर ने 1 विकेट चटकाए।
वहीं जवाबी पारी खेलने उतरी हामिद की टीम 24.3 ओवर मे 10 विकेट के नुकसान पर 138 रन ही बना पाई ।हामिद की ओर से खेलते हुए कौनैन ने 58 रन और फहद ने 17 रन का योगदान अपनी टीम को दिया । इंडस बि की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सरवन ने 6 विकेट, अमन ने 1 विकेट और शिवम् ने 1 विकेट चटकाए ।

इस तरह से यह मैच मे इंडस स्पॉटिंग क्लब बि ने 117 रन से जीत कर अपने नाम किया ।आज के मैच के मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार इंडस स्पॉटिंग क्लब बि के अमन राज को दिया गया । आज के मैच में अंपायर की भूमिका में अनामी शंकर और निशार अहमद थे।
इस अवसर जिला क्रिकेट संघ के लीग कन्वेनर तनवीर अलम, उपाध्यक्ष श्री चांद आजमी, कार्यकारी सचिव सुनील कुमार, संयुक्त सचिव श्री अनामी शंकर, कोषाध्यक्ष श्री अमित सेनगुप्ता तथा वरिष्ठ सदस्य दिलीप कुमार झा, अशोक मिश्रा, अश्वनी कुमार, मनीष कुमार मन्नू और ग्राउंड्स मैन राजेश आदि मौजूद थे।
कल का मैच
इंडस स्पॉटिंग क्लब ए और आयुष 11 के बीच खेला जाएगा ।



Post Comment