Loading Now
×

रेखा राय मेमोरियल पटना जूनियर फुटबॉल लीग में ओम इलेवन विजयी

पटना, 14 दिसंबर। पटना फुटबॉल संघ के तत्वावधान में खेली जा रही रेखा राय पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में ओम इलेवन ने जीत हासिल की। ओम इलेवन ने संत माइकल स्कूल एफसी को 3-0 से हराया जबकि टर्फ एरिना और विद्यार्थी एफसी के बीच खेला गया मैच 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ।

टर्फ एरिना और विद्यार्थी एफसी के बीच खेला गया मुकाबला 1-1 की बराबरी पर छूटा। खेल के 8वें मिनट में अथर्व सिंह ने गोल कर अपनी टीम 1-0 से आगे कर दिया। पहले हाफ तक यही स्कोर रहा।

दूसरे हाफ का खेल शुरू होते ही विद्यार्थी एफसी ने ताबड़तोड़ हमले शुरू किये और 39वें मिनट में आदर्श कुमार ने गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया। इसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़यों ने गोल करने का प्रयास किया पर सफलता हाथ नहीं लगी। विद्यार्थी एफसी के आदित्य कुमार और अंशु कुमार को पीला कार्ड दिखाया गया। विद्यार्थी एफसी के आदर्श कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार पीएफए के उपाध्यक्ष सुनील कुमार ने प्रदान किया। इस मैच के रेफरी गौरव राज, सुनील कुमार, सुधीर कुमार और मोहन कुमार थे।

दूसरे मैच में ओम इलेवन ने संत माइकल स्कूल एफसी को 3-0 से हरााया। इस मैच में तीनों गोल पहले हाफ में हुआ। खेल के चौथे मिनट में साकिब आलम ने गोल कर अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया। इसके बाद दीपक कुमार ने 5वें मिनट और गौतम मुर्म ने 10वें मिनट में गोल कर ओम इलेवन को 3-0 की शानदार जीत दिला दी। संत माइकल के अमित को पीला कार्ड दिखाया गया। ओम इलेवन के गौतम मुर्म को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार पटना फुटबॉल संघ के शर्मानंद राय ने प्रदान किया। संघ के संयुक्त सचिव गोपीनाथ दत्ता ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से 17 एवं 18 दिसंबर को होने वाले मैच स्थगित किया गया है। यह मैच अब 27 दिसंबर के बाद खेला जाएगा।

 

 

15 दिसंबर के मैच

राम लखन वाईएफए बनाम स्टडी एंड स्पोट्र्स एफसी

करीमा एफए बनाम जूनियर शुक्ला एफए

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment