Loading Now
×

अररिया जिला क्रिकेट लीग में एंबीशन क्रिकेट क्लब,जोकीहाट की टीम जीता

अररिया : स्थानीय अररिया कॉलेज स्टेडियम मे 34वाँ भागीरथी गंगा जिला क्रिकेट लीग ( कॉनसम ट्रॉफी ) का 37 वाँ मैच एफसीए बि, फारबिसगंज और एंबीशन क्रिकेट क्लब, जोकीहाट के बीच खेला गया ।

एफसीए बि ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।एफसीए बि बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर मे 7 विकेट खोकर 161 रन का स्कोर खड़ा किया।एफसीए बि की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए सागर ने नाबाद 53 रन, रौनक ने नाबाद 29 रन और सरफराज ने 23 रन का योगदान अपने टीम को दिया ।एंबीशन के तरफ से गेंदबाजी करते हुए जुम्मन ने 3 विकेट, रेजा 2 विकेट और हामिद 1 विकेट चटकाए।

वहीं जवाबी पारी खेलने उतरी एंबीशन की टीम 17.3 ओवर मे 3 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 162 रन का अपना लक्ष्य हासिल कर लिया ।एंबीशन की ओर से खेलते हुए मनौव्वर ने 55 रन, मन्नू ने 47 रन और अकरम ने 26 रन का योगदान अपनी टीम को दिया । एफसीए बि की तरफ से गेंदबाजी करते हुए रौनक ने 2 विकेट और गौरव ने 1 विकेट चटकाए ।

इस तरह से यह मैच मे एंबीशन क्रिकेट क्लब जोकीहाट ने 7 विकेट से जीत कर अपने नाम किया ।आज के मैच के मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार एंबीशन के मनौव्वर को दिया गया । आज के मैच में अंपायर की भूमिका में अश्वनी कुमार और पंकज कुमार थे।

इस अवसर जिला क्रिकेट संघ के लीग कन्वेनर तनवीर अलम, उपाध्यक्ष श्री चांद आजमी, कार्यकारी सचिव सुनील कुमार, संयुक्त सचिव श्री अनामी शंकर, कोषाध्यक्ष श्री अमित सेनगुप्ता तथा वरिष्ठ सदस्य परवेज आलम, अशोक मिश्रा, अश्वनी कुमार, मनीष कुमार मन्नू और ग्राउंड्स मैन राजेश आदि मौजूद थे।

कल का मैच

नरपतगंज क्रिकेट क्लब और हामिद क्रिकेट क्लब, जोगबनी के बीच खेला जाएगा ।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment