Loading Now
×

चंद्रमणि प्रसाद सिंह मेमोरियल क्रिकेट में बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी विजयी

पटना, 17 दिसंबर। संपतचक स्थित लॉ मार्टिनियर वर्ल्ड स्कूल परिसर में चलने वाली बिहार क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर चल रहे चंद्रमणि प्रसाद सिंह मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी ने एसपीएस सीसी को 1 विकेट से पराजित किया। विजेता टीम के प्रिंस गुप्ता को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

टॉस एसपीएस सीसीसी ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 25 ओवर में 7 विकेट पर 162 रन बनाये। जवाब में बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी की टीम 19.3 ओवर में 9 विकेट पर 163 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।

संक्षिप्त स्कोर

एसपीएससीसी : 25 ओवर में 7 विकेट पर 162 रन, रणवीर कुमार 17, लक्की राज 21, स्पर्श 17, शृनिक 11, साहिल 42, वैभव नाबाद 12, अतिरिक्त 41,आयुष वर्मा 1/38, मुन्ना कुमार 1/9, उमंग राज 1/8, प्रिंस गुप्ता 3/13

बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी : 19.3 ओवर में 9 विकेट पर 163 रन, हर्षित राज 27, उमंग राज 23, नेहाल राज 50, अतिरिक्त 37, साहिल 2/25,बिपिन 2/37, अनिमेष 5/24,

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment