Loading Now
×

बीसीए पूर्व कोषाध्यक्ष स्वर्गीय आशुतोष नंदन सिंह स्मिर्ति क्रिकेट टूर्नामेंट जनवरी 2025 में

नालंदा:  जिला क्रिकेट संघ द्वारा स्वर्गीय आशुतोष नंदन सिंह (पूर्व कोषाध्यक्ष बीसीए) के श्रद्धांजलि स्वरुप आशुतोष नंदन स्मिर्ति क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कराने का निर्णय लिया गया है।

इस टूर्नामेंट में 8 टीम नालंदा जिले से तथा 4 टीम दूसरे चार जिलों से भाग लेगी जिसमे दूसरे जिले के 4 टीमों का सारा खर्च टूर्नामेंट कमिटी द्वारा व्यय किया जायेगा। इस टूर्नामेंट का आयोजन जानवरी 2025 में किया जाना है।

सभी मैच कलर ड्रेस तथा वाइट बॉल से टी 20 नियमानुसार खेला जायेगा। पहले नालंदा जिले के चयनित 8 क्लबों के बीच आपस में मैच कराकर शीर्ष चार क्लबों को क्वाटरफाइनल में प्रवेश दिया जायेगा जिसमे नालंदा की 4 टीम दूसरे जिले के 4 टीम के साथ मैच खेलेगी। जो की नॉक आउट होंगे।कलर ड्रेस टूर्नामेंट कमिटी द्वारा उपलब्धि कराया जायेगा।

ज्ञात हो की 10 दिसंबर 2024 को बिहार क्रिकेट संघ के SGM में नालंदा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार द्वारा इसकी अनुमति लेली गयी है।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment