Loading Now
×

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) ने जारी किया बिहार प्रीमियर लीग (BPL) के लिए टेंडर।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में होने वाली बिहार प्रीमियर लीग यानी BPL का आगाज हो चुका है। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिया है।

29 पन्ने कि इस टेंडर की सूचना में पहले ही यह स्पष्ट कर दिया गया है कि इस टेंडर को हासिल करने वालों कि क्या-क्या जिम्मेदारी हो सकती है और BCA गवर्निंग काउंसिल किस तरह से अपनी भूमिका निभाएगी, तथा क्या-क्या इसकी जिम्मेदारी होगी। इस टेंडर नोटिफिकेशन के अनुसार इस बार भी BPL में पांच टीमें भाग लेंगी तथा इसका ऑक्शन कराकर टीमों का गठन किया जाएगा।

*टेंडर में रखी गई कुछ महत्वपूर्ण सूचना जैसे : -*

1. स्पष्टीकरण मांगने की अंतिम तिथि 3.1.2025 रखी गई है।

2. बोली दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि 6.1.2025 दोपहर 1:00 बजे तक की है।

3. बोली लगाने वालों के द्वारा प्रस्तुति 6.1. 2025 दोपहर 2:00 बजे से शुरू।

4. तकनीकी तौर पर लगाई गई बोली को खोलने और मूल्यांकन करने की तिथि 6. 1. 2025 सुबह 11:00 से रखी गई है।

5. वित्तीय बोली खुलने और मूल्यांकन करने की तिथि 7.1.2025 सुबह 11:00 से है।

6. सफल बोली लगाने वाले की घोषणा BCA गवर्निंग काउंसिल द्वारा किया जाएगा।

ज्यादा जानकारी के लिए आप बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) कि ऑफिसियल वेबसाइट पर भी इस टेंडर के बारे में जारी सूचना को देख सकते हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले भी 2020 में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा बिहार क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा चुका है। पटना के ऊर्जा ग्राउंड में आयोजित इस लीग मैच का उद्घाटन भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव जी ने किया था। जिसका सीधा प्रसारण लगभग 186 देश में किया जा रहा था। 2020 के बीपीएल टूर्नामेंट में कॉमेंटेटर के तौर पर पदमजीत जी और सुनील छतरी जी ने शिरकत किया था।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment