राज्य स्तरीय बालिका अंडर-19 क्रिकेट ओपन चयन ट्रायल में 150 खिलाड़ियों ने लिया भाग
पटना : खेल विभाग, बिहार तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला प्रशासन, पटना द्वारा शुक्रवार को पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकडबाग में एक दिवसीय राज्य स्तरीय बालिका अंडर-19 क्रिकेट ओपन चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
ओम प्रकाश जिला खेल पदाधिकारी, पटना ने बताया कि राज्य स्तरीय बालिका अंडर-19 क्रिकेट ओपन चयन प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से लगभग 150 बालिका खिलाडियों ने भाग लिया।

उन्होंने बताया कि बिहार क्रिकेट संघ से प्राधिकृत चार सदस्यीय चयन समिति मनोज कुमार, धनंजय कुमार, रूपक कुमार, शिखा सोनिया की देखरेख में खिलाडियों के चयन प्रतियोगिता में प्रदर्शन आधार पर राज्य विद्यालय बालिका अंडर-19 क्रिकेट टीम का चयन किया गया है।
चयन समिति द्वारा राज्य विद्यालय बालिका अंडर-19 टीम के लिए चयनित खिलाडियों की सूची जारी करते हुए ओम प्रकाश, जिला खेल पदाधिकारी, पटना ने बताया कि चयनित टीम आगामी राष्ट्रीय विद्यालय बालिका अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी।
टीम इस प्रकार है-
प्रतिभा सहनी – मधुबनी
गीतांजलि रानी – पटना
पुष्पांजलि कुमारी – पूर्वी चंपारण
नेहा यादव – लक्खीसराय
साक्षी राय चौधरी – पटना
प्राची सिंह – पटना
स्नेहिता भारती – मधुबनी
नेहा कुमारी -पटना
वैष्णवी सिंह -पटना
श्रेया रमेश – पटना
स्वर्णिमा चक्रवर्ती -पटना
कहकशाँ प्रवीण – मधेपुरा
काजल कुमारी – मधुबनी
सोनल कुमारी – सीवान
नैनशी कुमारी – गया
स्वीटी कुमारी- गया
सुरक्षित –
स्नेहा प्रकाश – पटना
सेजल – सीवान
वर्षा कुमारी -पटना
तेजस्वनी – बक्सर
साक्षी सिंह – पटना
प्रीति कुमारी – नालंदा
संस्कृति रूखियार – पटना
सिद्दी कुमारी – पटना
प्राची कुमारी -पटना






Post Comment