Loading Now
×

भोजपुर जिला क्रिकेट लीग में आरा क्रिकेट अकादमी ए 65 रनों से विजयी

भोजपुर : जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत खेली जाने वाली जिला क्रिकेट लीग के जूनियर डिवीजन में आज आरा क्रिकेट अकादमी ए बनाम उमेश क्रिकेट क्लब ग्रीन के बीच मैच प्राप्त 9:00 वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में शुरू हुआ|

टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरा क्रिकेट अकादमी ए की टीम ने 30 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 211 रनों का स्कोर खड़ा किया| मोहम्मद हैदर ने सर्वाधिक 55 रन, धीरज ने 46 रन, अभिनव ने 23 रन तथा अंकित यादव ने 21 रनों का योगदान किया |अतिरिक्त रनों की संख्या 30 रही |उमेश क्रिकेट क्लब की तरफ से गेंदबाजी करते हुए पीयूष ने सर्वाधिक 6 विकेट लिए| चिराग ने दो विकेट लिया|

211 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी उमेश क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 25 ओवर में 147 रन बनाकर आउट हो गई| उमेश क्रिकेट क्लब की तरफ से रवि ने सर्वाधिक 29 रन, अंकित ने 26 रन ,मोहम्मद आरिफ ने 15 रन, चिराग ने 11 रनों का योगदान किया |आरा क्रिकेट अकादमी की तरफ से अतिरिक्त रनो की संख्या 43 रही |आरा क्रिकेट अकादमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सम्राट ने सर्वाधिक चार विकेट, धीरज तथा अंकित ने दो-दो विकेट लिए| आकाश कुमार को एक विकेट मिला |इस प्रकार आरा क्रिकेट अकादमी ए ने यह मैच 65 रनों से जीत लिया|

आज के मैच के निर्णायक श्रीमान एवं ऋषभ थे, स्कोरिंग सनी ने की |मैच के दौरान जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष, सचिव, संयोजक आकाश कुमार, कुमार विजय ,सीनियर खिलाड़ी वरुण राज ,अभिषेक रंजन उपस्थित थे| कल का मैच जूनियर डिवीजन में भोजपुर पैंथर बनाम तेघरा क्रिकेट क्लब के बीच प्रातः 9:00 बजे वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में होगा |इसकी जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनीत कुमार राय (ज्ञानू) ने दी|

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment