भोजपुर जिला क्रिकेट लीग के जूनियर डिवीजन में भोजपुर पैंथर 37 रनों से जीता
भोजपुर : जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत खेली जाने वाली जिला क्रिकेट लीग के जूनियर डिवीजन में आज भोजपुर पैंथर बनाम तेघरा क्रिकेट क्लब के बीच मैच प्रातः 9:00 बजे वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में शुरू हुआ |
टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए भोजपुर पैंथर क्रिकेट क्लब ने 30 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए और तेघरा क्रिकेट क्लब को 200 रनों का लक्ष्य दिया| भोजपुर पैंथर की तरफ से अभिषेक ने सर्वाधिक 72 रन, आकाश देव ने 48 रन, मोहम्मद राशिद ने 13 रनों का योगदान किया|

इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई अंकों में नहीं प्रवेश कर सका | तेघरा क्रिकेट क्लब की तरफ से गेंदबाजी करते हुए विशाल ने सर्वाधिक चार विकेट ,आयुष ने तीन विकेट और अंकित ने एक विकेट लिया |
200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तेघरा क्रिकेट क्लब ने 30 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 163 रन ही बना सकी |तेघरा की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए राधे कृष्णा ने सर्वाधिक 30रन, पुष्पेंद्र ने 22 रन, अविनाश और अंकित ने 14 रन तथा करण ने 12 रनों का योगदान किया |भोजपुर पैंथर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सुमित ने सर्वाधिक तीन विकेट, विशाल-गणेश और दीपू को एक-एक विकेट मिला |इस प्रकार भोजपुरी पैंथर ने यह मैच 37 रनों से जीत लिया |
आज के मैच के निर्णायक सचिन एवं रितेश थे, स्कोरिंग सनी ने की| मैच के दौरान जिला क्रिकेट संघ के सचिव ,कोषाध्यक्ष, फुटबॉल के भूतपूर्व अंडर-19 इंडिया खिलाड़ी मकू लाल गुप्ता , संयोजक आकाश कुमार ,कुमार विजय उपस्थित थे |रविवार को कोई भी मैच नहीं खेला जाएगा| लीग का अगला मैच सोमवार को राइजिंग स्टार बनाम हाईटेक क्रिकेट क्लब के बीच प्रातः 9:00 बजे वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में होगा |इसकी जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनीत कुमार राय (ज्ञानू) ने दी|



Post Comment