Loading Now
×

बेगूसराय जिला क्रिकेट लीग में बछवारा और डंडारी की टीम विजयी

  • डंडारी के राज मालिक और छोड़ाही के इफ्तखार बने मेन ऑफ द मैच।

बेगूसराय:  जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग में आज का पहला मुकाबला डंडारी क्रिकेट क्लब और नौला क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।

डंडारी के कप्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर के मैच में 6 विकेट होकर 231 रन बनाए डंडारी की ओर से राज मालिक ने शानदार शतक लगाते हुए 104 रनों की पारी खेली वहीं प्रिया रंजन ने 57 रन बनाए और वही नौला की ओर से मनीष ने 2 विकेट लिए और रूपेश ने 2 विकेट प्राप्त किया।

जिसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी नौला बल्लेबाजी करते हुए 29 ओवर में 188 रन पर पूरी टीम सिमट गई नौला की ओर से अधिक अजीत ने सर्वाधिक 75 रन बनाए और परमजीत ने 61 रन बनाए वही डंडारी की ओर से अभिनव ने 3 विकेट प्राप्त किया और रितिक ने 3 विकेट प्राप्त किया।

इसके उपरांत डंडारी क्रिकेट क्लब ने नौला क्रिकेट क्लब को 43 रनों से पराजित किया मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार डंडारी क्रिकेटक्लब के राज मलिक को निरंजन कुमार सिंह कृष्ण मोहन पप्पू राकेश रोशन मुन्ना और सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने संयुक्त रूप से प्रदान किया।

वही दूसरा मुकाबला आरकेसी मैदान बरौनी में आयोजित बछवारा और छोड़ाही के बीच खेला गया बछवारा की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 27 ओवर में 92 रन पर पूरी टीम सिमट गई बछवारा की ओर से यतीश ने 34 रन बनाए और आदित्य झा ने 16 रन बनाया और वहीं छोड़ाही की ओर से सर्वाधिक विकेट इफ्तिखार 4 विकेट और जीतू ने 2 विकेट प्राप्त किया।

जवाब में उत्तरी छोड़ाही की टीम 11 ओवर में निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर लिया छोड़ाही की ओर से आशीष ब्राह्मण 57 रन और हर्ष ने 28 रन बनाए जिसके उपरांत छोड़ाही ने बछवाड़ा को 10 विकेट से पराजित किया मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार छोड़ाही के इफ्तखार को प्रदान किया गया। निराला कुमार ने बताया कि बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का जो कल जो मुकाबला खेला जाएगा वह गांधी स्टेडियम में बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब और बलिया क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा। और वही आरकेसी मैदान पर दिनकर क्रिकेट क्लब और श्री कृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment