Loading Now
×

खगड़िया जिला लगोरी संघ का बैठक संपन्न

खगड़िया। लगोरी खेल को बढ़ावा देने एवं राज्यस्तरीय एवं राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में खगड़िया के खिलाड़ियों की प्रतिभागिता को बढ़ावा देने के लिए जिला लगोरी संघ सक्रिय है।

इसी क्रम में रविवार को शहीद प्रभू नारायण मल्टी स्पेशलिस्ट हास्पिटल खगड़िया में जिला लगोरी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष आजाद राजीव रंजन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में संघ के संरक्षक डाॅ. स्वामी विवेकानन्द सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

बैठक में निम्न प्रस्तावों पर चर्चा की गयी:-

1. पूर्व के कार्यों की समीक्षा एवं संपुष्टि ।

2. प्रथम सब जूनियर लगोरी बालक (अंडर 14) चैंपियनशिप के आयोजन की टीम के भाग लेने पर चर्चा।

3. बिहार लगोरी प्रीमियर लीग के संबंध में सुझाव व चर्चा।

4. प्रथम जिला रेफरी वर्कशॉप के आयोजन पर चर्चा।

5. सीनियर नेशनल चैंपियनशिप को ध्यान में रखकर सीनियर खिलाड़ियों (बालक/बालिका) के प्रशिक्षण कैंप चयनित महिला-पुरुष खिलाड़ीगण की चर्चा की गयी।

इसके साथ ही में जिला स्तरीय समिति में शामिल सभी सदस्यों को वार्षिक 1100/- रुपया सहयोग राशि लेने का निर्णय लिया गया। बैठक में सचिव दीपक कुमार, सयुंक्त सचिव विजय प्रताप एवं रवि कुमार, उपाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार, मनीष कुमार, विवेक विहान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment