मधेपुरा जिला क्रिकेट लीग 25 दिसंबर 2024 से।
मधेपुरा: मधेपुरा जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग को लेकर मधेपुरा जिला क्रिकेट संघ के सचिव राजीव शर्मा ने बताया कि जिला क्रिकेट लीग 2024- 25 का आयोजन 25 दिसंबर 2024 से मधेपुरा के बीएन मंडल स्टेडियम में खेला जाएगा ।
सभी संघ के पदाधिकारियों ने निबंधित सभी क्लबों के खिलाड़ियों पर चर्चा किया गया,अगर खेल के दौरान किसी भी खिलाड़ी के द्वारा अनुशासनहीन किया गया तो उस खिलाड़ियों पर संघ के द्वारा करवाई किया जाएगा, सिंघेश्वर 11 स्टार सिंघेश्वर क्लब के खिलाड़ियों पर चर्चा किया गया.

इस क्लब के खिलाड़ियों के द्वारा पिछले वर्ष खेल के दौरान अनुशासनहीन का परिचय दिया था,संघ के पदाधिकारियों ने यह निर्णय लिया कि सिंघेश्वर 11 स्टार सिंघेश्वर को एक मौका दिया जाए,इस शर्त पर निबंधन किया गया की सिंधेश्वर 11 स्टार सिंघेश्वर क्लब के खिलाड़ियों के द्वारा अगर इस वर्ष किसी भी तरह का अनुशासनहीनता करता है तो क्लबों एवं खिलाड़ियों पर संघ के द्वारा करवाई किया जाएगा,
इस अवसर पर मधेपुरा जिला क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष- भारत भूषण ,अध्यक्ष- भानु प्रताप ,उपाध्यक्ष- बबिता कुमारी, संयुक्त सचिव- अंगद कुमार यादव, कोषाध्यक्ष- गौरीशंकर टुनटुन,क्लब प्रतिनिधि- त्रिलोक नारायण, पूर्व संयुक्त सचिव- संजीव कुमार बंटू , सुमित आनंद, अमित कुमार आनंद,आलोक कुमार,अजहर उद्दीन ,अमरनाथ पोद्दार मुख्य रूप से मौजूद थे।



Post Comment